1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें

रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 07, 2026 11:48 am IST,  Updated : May 07, 2026 11:48 am IST

Railway Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे से जुड़े अनोखे फैक्ट्स के बारे में तो पढ़ा ही होगा। आज हम आपको ऐसे ही एक और फैक्ट के बारे में बताने वाले हैं।

why guard rail installed on railway track, railway track facts, facts about railway track, railway t- India TV Hindi
रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच लगी एक्स्ट्रा पटरी। Image Source : YT/@CCRX6700THAT'SRAILROADIN!

Railway Interesting Facts : भारत में आपने रेलवे ट्रैक के रख-रखाव को और वहां होने वाले संरचनात्मक कार्यों को तो देखा ही होगा। रेलवे ट्रैक पर कई बार यात्रियों की नजर ऐसी चीजों पर पड़ती है जिनके अस्तित्व के बारे में काफी लोगों को जानकारी नहीं होती है। ऐसी ही एक चीज होती है रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच लगी V शेप पटरी। क्या आपने कभी सोचा है कि, रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है ? दरअसल, इस सवाल को जवाब हजारों को लोगों को तो पता भी नहीं होगा। मगर, आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं और बताएंगे कि, पटरियों के बीच लगी एक्स्ट्रा पटरी को क्या कहते हैं। 

भारतीय रेलवे के बारे में 

भारतीय रेल नेटवर्क विश्व का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो देश भर में 68 हजार किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे अक्सर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है और इस पर प्रतिदिन भारी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। भारतीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर है। 

कहां लगी होती है V शेप पटरी 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, पटरियों के बीच एक V शेप की पटरी बनी होती है। यह देखकर आश्चर्य हो सकता है कि ये V-आकार की पटरियाँ क्यों बनाई गई हैं और इनका कार्य क्या है। रेल मुख्य रूप से तीखे मोड़ों, लेवल क्रॉसिंग और पुलों पर लगाई जाती हैं। इन्हें एक खास उद्देश्य से लगाया भी जाता है। 

आखिर क्यों लगाई जाती है V शेप पटरी  

गौरतलब है कि, ट्रेनों को पटरी से उतरने से बचाने और दुर्घटनाओं को रोकने में वी-आकार की पटरियों का अपना महत्व है। इन्हें गार्ड रेल कहा जाता है और ये दो पटरियों के बीच के जंक्शन को मजबूत करने का काम करती हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से तीन स्थानों पर किया जाता है। गार्ड रेल मुख्य रूप से गहरे मोड़, लेवल क्रॉसिंग और पुलों पर लगाई जाती हैं। मोड़ों और लेवल क्रॉसिंग पर, सुरक्षा रेल ट्रेनों को पटरी पर बनाए रखने और पटरी से उतरने से बचाने में मदद करती हैं। पुलों की बात करें तो, सुरक्षा रेल ट्रेनों को अतिरिक्त सहारा प्रदान करती हैं क्योंकि पुलों पर रेलवे लाइन को जमीन की तुलना में उतना सहारा नहीं मिलता है। इसलिए, ट्रेनों के वजन के कारण पटरियों को मुड़ने से बचाने के लिए सुरक्षा रेल लगाई जाती हैं। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे संवेदनशील स्थानों पर गार्ड रेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

जिस कैब में इंटरव्यू देने जा रही थी लड़की उसी का ड्राइवर निकला मैनेजर, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- सबसे छोटा इंटरव्यू  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।