1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फनकार को नमस्कार है, इसकी कलाकारी आपको हैरान कर देगी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

इस फनकार को नमस्कार है, इसकी कलाकारी आपको हैरान कर देगी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2026 11:35 am IST,  Updated : May 14, 2026 03:43 pm IST

एक शख्स ने कार के साथ ऐसी कलाकारी की है जो आपको भी हैरान कर देगा। शख्स ने कार को ऐसा लुक दिया है जो आपने अब तक नहीं देखी होगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/OFFICIALRAHULYADV

हमारे देश में ऐसे कई सारे लोग हैं जो बाइक या फिर कार के साथ कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते ही हैं और उसे नया लुक दे देते हैं। वहीं कई सारे लोग कम बजट वाली कार या फिर बाइक को नया लुक देते हैं और वो लुक किसी महंगी गाड़ी या फिर बाइक का ही होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे क्योंकि ऐसे कंटेंट काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइए फिर वायरल हो रही गाड़ी के बारे में बताते हैं।

शख्स ने कार के साथ दिखाई कलाकारी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार नजर आ रही है। कार के लुक देखकर लग रहा है वो कि Dzire कार है लेकिन शख्स ने उसे जो लुक दिया है, वो एक महंगी कार का दिया है। उस शख्स ने उस कम बजट वाली कार को  Bugatti Chiron hypercar के लुक में बदल दिया है। उसने कार को सफेद और मैरून कलर के साथ यह नया लुक दिया है। यह देखते ही शख्स से नहीं रुका गया और उसने वीडियो बना लिया जो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर officialrahulyadv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब टैलेंट तो है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- Bugatti Dzire है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमें इस कारीगर की तारीफ करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भइया साइकिल इस कार पर भारी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे ही खुद की इज्जत करना कहते हैं, छोटी सी बच्ची का Video हो रहा है वायरल

इस अनोखी रेसीपी को मेरा दंडवत प्रणाम है, Video ने 24 मिलियन लोगों का खींचा ध्यान, जानें ऐसा क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।