1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस अनोखी रेसीपी को मेरा दंडवत प्रणाम है, Video ने 24 मिलियन लोगों का खींचा ध्यान, जानें ऐसा क्या है

इस अनोखी रेसीपी को मेरा दंडवत प्रणाम है, Video ने 24 मिलियन लोगों का खींचा ध्यान, जानें ऐसा क्या है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2026 09:02 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:02 am IST

एक लड़की ने ऐसी रेसीपी का वीडियो बनाया जिसने 24 मिलियन लोगों का ध्यान खींचा और 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया। बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BAAWARCHI_MUMMA

हमारे देश में कलाकार लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और उनकी कलाकारी देखने का एक ही पता है जिसे हम सोशल मीडिया कहते हैं। यहां पर हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और जो वीडियो जितना अतरंगी होता है, वो उतने ही ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर इस बात को जानते ही होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया है जिसने 24 मिलियन से ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लिया है और वो वीडियो उतना ही ज्यादा अतरंगी है। आपने अब तक जो नहीं सोचा होगा, वो उस वीडियो में है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

दीदी ने वीडियो में किस चीज की रेसिपी बताई?

आइए अब आपका इंतजार खत्म कर देते हैं और आपको  बताते हैं कि वीडियो में ऐसी कौन सी अनोखी रेसीपी बताई गई है कि उसे 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि वीडियो में दीदी ने पानी बनाने की रेसीपी बताई है। जी हां, आपने सही पढ़ा और इसी अतरंगी कंटेंट के कारण वीडियो इतने लोगों तक पहुंचा है। दीदी वीडियो में बताती है कि पहले आपको एक बड़े से पतीले को गर्म करना है और फिर उसमें H2O डालना है, इसके बाद उसमें Ice Cubes डालना है। इसके बाद वो बोलती है कि इसमें फिर आपको बर्फ को घिसकर डालना है। फिर उसमें नलके का पानी, मिनरल वाटर भी डालना है। इसके बाद उसमें फिल्टर वाटर डालना है। इसके बाद वो उस पानी को पहले ठंडा करने के लिए बोलती है, फिर ओवन में डालती है और फिर ऊपर से बर्फ डालकर बोलती है कि यह तैयार है। मतलब लड़की ने ऐसा वीडियो बनाया है, जो किसी ने सोचा नहीं होगा और इतना अतरंगी होने के कारण ही वीडियो इतने लोगों तक पहुंचा है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर baawarchi_mumma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है और 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पानी में ऑक्सीजन कम थी दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- Ice Cube की रेसीपी बता दो प्लीज। तीसरे यूजर ने लिखा- Ice Cube के लिए पानी कहां से लाऊं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्ची के साथ अन्याय हुआ है, Video देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा

लोगों में इतनी डेरिंग कहां से आती है, वायरल Video हैरान भी करेगा और हंसी भी आएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।