आजकल लोग जब भी बोर होते हैं तो वो सोशल मीडिया की तरफ चले जाते हैं और वहां फनी वीडियो देखते हैं ताकि बोरियत दूर हो जाए और उन्हें लाफ्टर डोज मिल जाए। लेकिन उन्ही वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान उन्हें लाइक किए बिना खुद को नहीं रोक पाता है और कई लोगों को शेयर भी करता है। आपने भी अपनी फीड पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो भी कुछ ऐसा ही है। वीडियो आपका दिल जीत लेगा। आइए आपको आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वो बहुत प्यारा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी सी बच्ची पानीपुरी खा रही है लेकिन इसमें खास बच्ची का कॉस्ट्यूम है। दरअसल बच्ची ने माता रानी का रूप धारण किया हुआ है। स्कूल में किसी प्रतियोगिता में भाग लिया होगा जिसके बाद वो घर जाते हुए पानीपुरी खा रही होगी और किसी ने वो वीडियो बना लिया। वीडियो बहुत प्यारा है और इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Charu_on_X_x नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अब अगर किसी ने पानीपुरी की बुराई की तो सीधे मां अम्बे का श्राप लगेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो का काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- माताजी को परेशान मत करो, खाने दो। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे ये कितनी प्यारी है। एक और यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बच्ची के साथ अन्याय हुआ है, Video देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा
लोगों में इतनी डेरिंग कहां से आती है, वायरल Video हैरान भी करेगा और हंसी भी आएगी