आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बना गया है। लोग सुबह उठने के बाद और सोने से पहले सोशल मीडिया के दर्शन जरूर करते हैं। क्या ट्रेंड कर रहा है, क्या वायरल हुआ है, लोगों ने क्या-क्या पोस्ट किया है, यह सब जानने के लिए लोग सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज चक्कर लगाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर दिन तरह-तरह के वायरल और अजीब वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।
Related Stories
वीडियो में क्या नजर आया?
कई सारे लोग हैं जो डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ लोग डांस जैसे वीडियो भी अपनी जान को खतरे में डालकर बनाते हैं और ऐसे ही लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला घर की छत पर खड़ी है और दो अलग-अलग दीवारों पर खड़ी होकर डांस कर ही है। अब ऐसे में अगर पैर फिसल गया तो फिर इनका क्या होगा, ये तो किसी को नहीं पता। लोग रील के लिए ऐसी बेवकूफी क्यों करते हैं, यह समझ में ही नहीं आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siya_189o नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाभी के हौसले को दाद देना होगा, बॉडी पर खड़ी होकर गजब का डांस किया है तारिफ तो बनती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये यहां सारी पहनकर चढ़ी कैसे। दूसरे यूजर ने लिखआ- रील का कीड़ा किसी को नहीं छोड़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वायरल होने के लिए क्या क्या करना पड़ रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पढ़ने से चुरा रहे थे मन तो बांधकर स्कूल ले आया बाप, Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
ये ड्राइवर खुद भी मरेगा और दूसरों को भी मारेगा, Video देख होश उड़ जाएंगे