सोशल मीडिया पर जितने भी लोग हैं, वो सभी चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ जाए और इतनी बढ़ जाए कि लोग उन्हें पहचानने लगें और फॉलोअर्स की संख्या बताने में उन्हें भी गर्व महसूस हो। इसके लिए लोग लगातार सोशल मीडिया पर अलग-अलग और एक से बढ़कर एक कंटेंट पोस्ट करते हैं ताकि वो वायरल हो जाएं और फॉलोअर्स बढ़ जाएं। मगर कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा तरीका अपनाते हैं कि वो देखकर हर कोई हैरान हो जाए। अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लड़के साथ में खड़े नजर आते हैं और एक के हाथ में डंडा भी है। अब सफेद रंग की शर्ट पहने हुए लड़का जिसके हाथ में डंडा नहीं है, वो बोलता है, 'कल मुझे 36 लोगों ने फॉलो किया था, आज मैं 36 डंडे खाऊंगा।' इसके बाद उसका दोस्त उसे 36 डंडे मारता है और 36 डंडे खाने के बाद वो बोलता है, 'कल जितने लोग फॉलो करेंगे, मैं उतने डंडे खाऊंगा। भाई कम फॉलो किया करो यार, बड़ी तेज मारता है।' अब फॉलोअर्स बढ़ाने का यह अतरंगी तरीका वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Nvnbhardwaj52 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बेचारा दर्द को कब से बर्दाश्त कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- डंडा थोड़ा पतला रखना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां कहां से पागल आ जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पगले लोग हैं ये।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पिज्जा के बीच में ये 'छोटे मेज' जैसा क्या और क्यों होता है? आज जान लीजिए इसका काम
ऐसे लोगों को अलग किस्म की सजा मिलेगी, Video देख इसकी शरारत जान लीजिए