1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिज्जा के बीच में ये 'छोटे मेज' जैसा क्या और क्यों होता है? आज जान लीजिए इसका काम

पिज्जा के बीच में ये 'छोटे मेज' जैसा क्या और क्यों होता है? आज जान लीजिए इसका काम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2026 11:06 am IST,  Updated : May 13, 2026 11:06 am IST

आपने पिज्जा तो कई बार खाया ही होगा। अगर आपने कभी घर पर पिज्जा मंगवाया है तो देखा होगा कि कभी या फिर हर बार पिज्जा के बीच में एक छोटे से मेज जैसा कुछ रखा आता है। वो क्या है और उसका काम क्या है, आज आपको बताएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आज के समय में ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो सिर्फ घर का खाना खाकर रहते होंगे वरना शाम होते ही लोग अपने दोस्तों के साथ, घरवालों के साथ या फिर अकेले ही बाहर खाने के लिए निकल जाते हैं। आप भी शायद कभी न कभी या फिर हफ्ते में एक-दो बार तो जरूर ही बाहर का कुछ न कुछ खा ही लेते होंगे जिसमें मोमोज, नूडल्स, रेस्टोरेंट में डिनर आदी चीजें रहती होंगी। इसी क्रम में आपने पिज्जा भी बहुत बार खाया होगा मगर क्या आपको वो छोटा सा एक मेज जैसा आइटम याद है जो पिज्जा के बीच में रखा आता है?

आखिर क्या है वो चीज और क्यों होता है?

घर पर आपने जब पिज्जा मंगवाया होगा तो देखा होगा कि कभी या फिर शायद हर बार पिज्जा बॉक्स में पिज्जा के बीच में वो एक छोटा सा मेज जैसा रखा आता है। दरअसल उस मेज जैसी दिखने वाली चीज को 'Pizza Saver' कहा जाता है जो पिज्जा टेबल या फिर पिज्जा स्टूल के नाम से भी जाना जाता है। आइए अब आपको इसका काम बताते हैं। नाम से ही पता चल गया होगा कि यह पिज्जा को बचाता है मगर कैसे? दरअसल पिज्जा सेवर रखने के बाद बॉक्स किसी भी कारण से पिज्जा के संपर्क में नहीं आता है और इस वजह से पिज्जा के ऊपर रखे टॉपिंग्स और चीज़ को बचाकर रखता है। डिलीवरी के दौरान वो पिज्जा को बचाने में मदद करता है।

पिज्जा का इतिहास क्या है?

ऐसा कहा जाता है कि पिज्जा सबसे पहले इटली के नेपल्स शहर में 18वीं या 19वीं सदी के दौरान बनाया गया था। तब के समय में पिज्जा काम करने वाले नेपल्स के लोगों के लिए एक आसान, सस्ता और स्वादिष्ट भोजन के तौर पर तैयार किया गया था। वहीं 1940 के दौरान इटली से आए प्रवासियों ने अपने पारंपरिक पिज़्ज़ा के टुकड़ों को संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों से परिचित कराया। बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में तैनात रहे अमेरिकी सैनिकों के वापस लौटने से इस व्यंजन की लोकप्रियता में काफ़ी बढ़ोतरी हुई। वहीं 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में पिज़्ज़ा USA में एक लोकप्रिय भोजन के तौर पर उभर गया।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है

लड़की के दिए चैलेंज को भाई ने पूरा करने की कोशिश की मगर रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।