1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नैचुरली पके आम की पहचान कैसे कर सकते हैं? वायरल हो रहे पोस्ट में शख्स ने बताया

नैचुरली पके आम की पहचान कैसे कर सकते हैं? वायरल हो रहे पोस्ट में शख्स ने बताया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2026 09:35 am IST,  Updated : May 13, 2026 09:35 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसका थीम Fake Mango Test है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है। उसके बाद आपको बताएंगे कि वीडियो के डिस्क्रिप्शन में क्या बताया गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/JYOTISCOOKINGCHANNEL

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा किसी फल को पसंद करते हैं तो वो आम ही होता है। अभी से ही मार्केट में आम आपको दिखने लगे होंगे। कई सारे लोग आम खरीद भी रहे होंगे और कुछ दिनों बाद तो मार्केट में आम छा जाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कैसे आप पता कर सकते हैं कि आम नैचुरल तरीके से पका या फिर उसे Carbide से पकाया गया है। वहीं उसी वीडियो के डिस्क्रिप्शन में उस दावे को गलत बताते हुए दूसरे तरीके बताए गए हैं।

वीडियो में क्या बताया गया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स बताता है कि एक नींबू को बीच में से काट लीजिए और फिर जो आम आप मार्केट से लेकर आए हैं, उसके सिरे पर रगड़िए। इसके बाद वो बताता है कि अगर आम का रंग बैंगनी हो जाता है तो उसका मतलब कि आम को Calcium Carbide से पकाया गया है और वो सेहत के लिए हानिकारक है। वहीं अगर आप नॉर्मल आम पर नींबू को रगड़ेंगे तो ऐसा नहीं होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

डिस्क्रिप्शन में क्या बताया है?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे इंस्टाग्राम पर jyotiscookingchannel नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ऐसा लगता है कि यह वीडियो किसी और ने बनाया था जिसे अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए इस दावे को गलत बताया गया है और साथ में नैचुरल आम की पहचाने करने के लिए कुछ अलग तरीके बताए गए हैं। उसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, 'क्या आप भी मानते हो कि नींबू रगड़ने से आम का रंग बैंगनी हो जाए तो वो केमिकल से पकाया गया है? सच क्या है?' आगे लिखा है, 'ये टेस्ट वैज्ञानिक तौर पर साबित नहीं हुआ है। हर बार कलर बदलने का मतलब कारबाइड नहीं होता है। तो कैसे पहचानें सुरक्षित आम।' इसके बाद डिस्क्रिप्शन में लिखा है, 'नैचुरल आम का रंग Uneven होता है। Stem यानी सिरे के पास से मीठा महकता है। दबाने पर थोड़ा मुलायम होता है। अंदर से एक जैसा पीला होता है।' अंत में लिखा है, 'कारबाइड से पकाया आम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये हुआ कैसे! वायरल Video देखते ही हो जाएंगे हैरान और पूछेंगे यही सवाल

लड़के का ये वाला Video आप सभी को भावुक कर देगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।