1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये हुआ कैसे! वायरल Video देखते ही हो जाएंगे हैरान और पूछेंगे यही सवाल

ये हुआ कैसे! वायरल Video देखते ही हो जाएंगे हैरान और पूछेंगे यही सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2026 07:26 am IST,  Updated : May 13, 2026 07:26 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जैसे ही आप देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे कि यह कैसे हुआ। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BIFFINGAROUND

कई बार ऐसा होता है कि कहीं जाते हुए आंखों के सामने कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो नॉर्मल नहीं होता है और ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती हैं। इसी कारण लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जो कुछ दिखेगा, वो आपका पक्का हैरान कर देगा और आपके मुंह से एक ही सवाल निकलेगा कि ये हुआ कैसे। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने अब तक सोशल मीडिया पर कई सारे एक्सीडेंट के वीडियो देखे ही होंगे। अब हर किसी के पास फोन है तो लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही देते हैं मगर ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा जो वीडियो में नजर आया। वीडियो में नजर आता है कि एक बाइक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर फंसी हुई है। अब यह हादसा कैसे हुआ और यह बाइक इतने ऊपर कैसे पहुंची, यह तो नहीं पता मगर वहां पीले रंग की पट्टियां लगी हुई हैं जो पुलिस लगाती है। इसका मतलब वहां हादसा तो हुआ है। अब यह मामला कब का है, यह नहीं बताया गया है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर biffingaround नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सच कहूं तो उसे वहीं रहने दो। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं यह जानना चाहता हूं कि यह कैसे हुआ, EDUCATIONAL PURPOSE के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई वहां बाइक पार्क नहीं कर सकते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील की जगह रेल बन गई! लड़की के साथ क्या हुआ जो मिले ऐसे कमेंट, देखें Video

जंगल सफारी के दौरान शेरनी ने पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।