1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के का ये वाला Video आप सभी को भावुक कर देगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

लड़के का ये वाला Video आप सभी को भावुक कर देगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2026 07:10 am IST,  Updated : May 13, 2026 07:10 am IST

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आया जो आप सभी की आंखें नम कर देगा और यह देखने के बाद आप सोचेंगे कि कुछ लोगों की जिंदगी में कितना संघर्ष है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SATISHSHAR1

कई सारे लोग ऐसे हैं जो हमेशा अपनी जिंदगी को कोसते हैं कि उनके पास ये नहीं है, वो नहीं है, वो घूमने नहीं जा पाते, वो महंगी जगहों पर खाने नहीं जा पाते आदि लेकिन जब कुछ ऐसे लोग दिखते हैं जिनकी जिंदगी में उनसे बहुत ज्यादा संघर्ष है तब उन्हें समझ में आता है कि वो काफी किस्मत वाले हैं। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कई बार कुछ ऐसे ही वीडियो सामने आ जाते हैं जो खुद को भावुक भी कर देते हैं और यह भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कुछ लोगों की जिंदगी में कितना संघर्ष है, ऐसा उन्होंने तो कभी अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का मालूम होता है जहां हल्की बारिश हो रही है और साथ में ही तेज आंधी भी आई हुई है। अब ऐसे में एक लड़का जिसका घर कच्चा है, छत पर टीन शेड लगा हुआ है, वो उसे उड़ने से बचाने में लगा हुआ है। शेड में कोई कपड़ा लगा हुआ है जिसे पकड़कर वो सपोर्ट कर रहा है ताकि आंधी के कारण उसके घर की छत न उड़ जाए। अब यह वीडियो कब का है और यहां लड़का कौन है, यह तो वीडियो में नहीं बताया गया है मगर वीडियो भावुक करने वाला तो है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @satishshar1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक छोटा सा शरीर काफी बड़ी जिम्मेदारी उठा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिम्मेदारी बच्चे को बड़ा बना देती है। दूसरे यूजर ने लिखा- संघर्ष जीवन का एक और नाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत संघर्ष कर रहा है बच्चा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कभी कभी जिम्मेदारियां इंसान को जल्दी बड़ा कर देती हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील की जगह रेल बन गई! लड़की के साथ क्या हुआ जो मिले ऐसे कमेंट, देखें Video

जंगल सफारी के दौरान शेरनी ने पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।