सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और दिन में न जानें कितनी बार सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते होंगे। इस दौरान आपको जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस समेत लोगों की अतरंगी हरकतों के भी वीडियो देखने को मिलते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा दिखेगा जो आप करने से डरेंगे भी और बचेंगे भी। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है।
Related Stories
वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो शख्स नजर आ रहे हैं जो किसी के घर में शायद काम कर रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने नहीं सोचा होगा। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी के हाथ में इलेक्ट्रिक कटर है और वो उस कटर से दूसरे आदमी के दांत को घिसता नजर आ रहा है। अब वो उसके दांत को सिर्फ मजाकिया तौर पर घिस रहा है या फिर कोई दूसरा कारण है, यह तो नहीं पता मगर यह खतरनाक है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachorwhat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक ही यूजर ने कमेंट किया है और उसने लिखा है, 'बहुत फनी है।'
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, अब आप इसी महिला का Video देख लीजिए
पढ़ने से चुरा रहे थे मन तो बांधकर स्कूल ले आया बाप, Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट