1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छात्र को मिले 55% नंबर तो कटा केक, Video हुआ वायरल जिसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

छात्र को मिले 55% नंबर तो कटा केक, Video हुआ वायरल जिसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2026 12:09 pm IST,  Updated : May 15, 2026 12:09 pm IST

अभी 5 दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ जो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा और उसे देखकर लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RUKSARPATEL19

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और लोग वहां तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। इसके अलावा कई सारे लोग अपने स्पेशल मोमेंट को भी कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जिसमें से कुछ वीडियो या फिर कभी कोई एक वीडियो खूब वायरल हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिजल्ट आने के बाद केक कट रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे 5 दिन पहले पोस्ट किया गया है जिसमें केक कट रहा है। दरअसल एक लड़के को 55% नंबर मिले जिसके बाद उसके घर वालों ने उसका केक कटवाया। एक तरफ जहां लोग अपने बच्चों को कम नंबर लाने पर डांटते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी पैरेंट्स हैं जो हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह से सब कुछ सेलिब्रेट करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं उस बच्चे की मां ने कमेंट करके यह भी लिखा है, 'मेरे लिए मेरे बच्चे के 55% मार्क्स, 95 या 85 से भी ज्यादा हैं। उसको बातें सुनाकर या भला-बुरा बोलकर उसका दिल दुखाने से कहीं ज्यादा उसको खुश रखना है ताकि वो खुद को किसी से कम न समझे। बहुत सारे मां-बाप हैं जो ऐसे कुछ गलत बोलकर अपने बच्चों को खो चुके हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ruksarpatel19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 61 हजार लोगों ने लाइक किया है और कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस तरह मां-बाप को सेलिब्रेट करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- 10वीं में 95% थे और 12वीं 94.8% मगर ऐसी टीट्रमेंट नहीं मिली। एक अन्य यूजर ने लिखा- गाना और परिवार में बॉन्ड, दोनों मजबूत है, खराब स्थिति में भी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे

घर में बच्चों को अकेले कभी मत छोड़ें वरना कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।