1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा, Video देख लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

इस बच्ची ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा, Video देख लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2026 08:15 am IST,  Updated : May 15, 2026 08:15 am IST

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आया जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक किए बिना नहीं बैठ पाएंगे। वहीं बहुत सारे लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@THEPUSHPRAJX

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों से इस तरह कनेक्ट हो गया है कि आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कह दे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है और उसने पसंद भी नहीं है वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं और वो भी दिन में कई बार ऑनलाइन जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि वहां हंसी-मजाक के अलावा कभी-कभी कुछ ऐसे कंटेंट दिख जाते हैं जो दिल जीत लेते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा नजर आ रहा है जिसने गांधी जी का लुक लिया हुआ है और एक जगह पर मूर्ति बनाकर खड़ा है। तभी वहां पर एक बच्ची आती है। वो जो खुद खा रही थी, उसी में से एक टुकड़ा उस बच्चे को भी खाने के लिए ऑफर करती है। दोनों बच्चों की यह मासूमियत और बच्ची का उस बच्चे का ऐसा ख्याल रखना दिल जीत लेता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया फोटो खींचती रही लेकिन एक छोटी बच्ची ने उसकी भूख देख ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्यारा पल। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया सिर्फ तमाशा देखती है, इंसानियत कम ही लोगों में होती है, जो इस बच्ची में है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, उसकी छोटी बहन होगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चलती ट्रेन के बाथरूम में देखा है कभी ऐसा नजारा? आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।