आपने ट्रेन में तो न जानें कितनी बार सफर किया होगा। कभी गांव जाते हुए तो कभी किसी दूसरे राज्य में किसी काम से या फिर घूमने के लिए जाते हुए आपने ट्रेन का टिकट करवाया होगा और सफर भी किया होगा। आपने ट्रेन से सफर करते हुए कई बार इतने अच्छे नजारे देखे होंगे कि वो आपको अब तक याद होंगे मगर सोशल मीडिया इसी मामले में तो अलग है। सोशल मीडिया आपको ऐसी चीजें दिखाता है कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो ट्रेन के बाथरूम का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के बाथरूम में लगे इंडियन कमोड में से चिंगारियां निकल रही हैं। ट्रेन चल रही है और कमोड के अंदर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कहां का है, ट्रेन कौन सी है, यह वीडियो कब का है और किस देश का है लेकिन अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'चलती ट्रेन के बाथरूम से ब्रेक लगने पर चिंगारी निकल रही, सोचो इस समय इस पर कोई बैठा होता तो क्या।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 86 हजार लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गोल्फ के बॉल में छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? खेलते होंगे मगर नहीं बता पाएंगे जवाब
ये तो स्टन गन को भी खिलौना समझ रहे हैं, असर देखने के लिए शख्स ने भाई पर ट्राई किया