1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोल्फ के बॉल में छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? खेलते होंगे मगर नहीं बता पाएंगे जवाब

गोल्फ के बॉल में छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? खेलते होंगे मगर नहीं बता पाएंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2026 12:27 pm IST,  Updated : May 14, 2026 12:27 pm IST

इस दुनिया में कई सारे खेल हैं और लोग अलग-अलग गेम खेलना पसंद करते हैं। कई सारे लोग गोल्फ भी खेलते हैं और आज हम आपको इसी से जुड़ा कुछ ऐसा बताएंगे जो आपको पता नहीं होगा।

गोल्फ की बॉल- India TV Hindi
गोल्फ की बॉल Image Source : PEXELS

हमारे देश की एक बड़ी आबादी क्रिकेट खेलना पसंद करती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां सिर्फ क्रिकेट ही एकमात्र खेल है। देश-दुनिया में कई सारे खेल हैं और उन्हें खेलने वाले लोग भी हैं। कई सारे लोग फुटबॉल भी खेलना खूब पसंद करते हैं। वहीं ऐसे भी कई लोग हैं जो गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। आपने शायद कभी गोल्फ न खेला हो मगर फिल्मों में तो लोगों को गोल्फ खेलते हुए देखा ही होगा और जो लोग गोल्फ खेलते हैं, उन्हें भी आज कुछ ऐसा पता चलेगा जो उन्हें नहीं पता होगा। आइए फिर आपको मेन टॉपिक पर लेकर चलते हैं।

गोल्फ के बॉल में छोटे गड्ढे क्यों होते हैं?

आपने अगर कभी गोल्फ की गेंद को ध्यान से देखा है तो फिर आपको नजर आया होगा कि गोल्फ की जो बॉल होती है, उसमें छोटे-छोटे गड्ढे बने होते हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है? बॉल पर ये गड्ढे क्यों होते हैं? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि बॉल पर ये जो गड्ढे होते हैं वो हवा की एक पतली परत बनाते हैं जो बॉल की सतह से चिपकी रहती है और हवा बॉल के पीछे वाले हिस्से से जाते समय कुछ ज्यादा देर तक बॉल की लेयर पर बनी रहती है जिससे बॉल की गति कम नहीं होती है।

आपको बता दें कि इसके अलावा वो गड्ढे बॉल को ऊपर उठने में भी मदद करते हैं। गोल्फ की बॉल को मिलने वाली ऊपर उठने की क्षमता में इन गड्ढों का अहम रोल होता है। एक बॉल को जितनी लिफ्ट (ऊपर उठने क क्षमता) मिलती है उसमें आधी इन गड्ढों से ही मिलती है जिससे बॉल ज्यादा ऊंचाई तक जा सके।

गोल्फ की बॉल
Image Source : PEXELSगोल्फ की बॉल

अगर गड्ढे नहीं हों तो क्या होगा?

जब भी बॉल हवा में सफर करती है तो हवा गेंद के अगले हिस्से से टकराएगी और उसके ऊपर से चिकनाई से गुजर जाएगी। इस वजह से बॉल के पिछले हिस्से से हवा अलग हो जाएगी। इस वजह से वहां हवा का दबाव कम बनेगा और बॉल पर खिंचाव पड़ेगा। इस खिंचाव की वजह से बॉल उतनी दूर नहीं जा पाएगी जितनी एक गड्ढों वाली बॉल जा सकती है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो स्टन गन को भी खिलौना समझ रहे हैं, असर देखने के लिए शख्स ने भाई पर ट्राई किया

इस फंकार को नमस्कार है, इसकी कलाकारी आपको हैरान कर देगी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।