1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के कोच और बोगी में होता है बड़ा अंतर, दोनों को एक समझने की गलती बिल्कुल न करें

ट्रेन के कोच और बोगी में होता है बड़ा अंतर, दोनों को एक समझने की गलती बिल्कुल न करें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 11:44 pm IST

कई सारे लोग ऐसे हैं जो कोच और बोगी, इन दोनों को एक ही समझते हैं। लोग समझते हैं कि वो जिसमें सफर करते हैं, वही कोच भी है और बोगी भी है मगर ऐसा नहीं है। आइए हम आपको इसका अंतर बताते हैं।

ट्रेन के कोच और बोगी में क्या अंतर होता है?- India TV Hindi
ट्रेन के कोच और बोगी में क्या अंतर होता है? Image Source : PEXELS

हम लोग भारत में रहते हैं और भारत में रहने वाली एक बड़ी आबादी आज भी ट्रेन से सफर करती है। आप भी शायद ट्रेन से खूब सफर करते ही होंगे और अगर इतना सफर नहीं करते हैं तो भी आपने कभी न कभी ट्रेन से सफर तो किया ही होगा। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम अचानक ट्रेन की बात क्यों कर रहे हैं तो इसके पीछे एक कारण है। आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि ट्रेन की बोगी और कोच, दोनों एक नहीं बल्कि अलग-अलग होते हैं। आप भी शायद दोनों को एक ही समझते होंगे तो आज आपकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। आइए फिर आपको दोनों के बीच का अंतर बताते हैं।

ट्रेन का कोच क्या होता है?

आपको बता दें कि ट्रेन का कोच वो डिब्बा होता है जिसमें आप और दूसरे लोग सफर करते हैं। एक ट्रेन में अलग-अलग तरह के कोच होते हैं। ट्रेन के अंदर आपको जनरल कोच, स्लीपर कोच और AC कोच देखने को मिल जाता है। AC कोच भी तीन तरह के देखने को मिलते हैं जिसमें 1st, 2nd, 3rd AC देखने को मिलता है। इसके अलावा एसी चेयर कोच भी ट्रेन में होता है। आइए अब आपको बोगी के बारे में बताते हैं।

ट्रेन में बोगी किसे कहते हैं?

कई सारे लोगा या फिर बहुत सारे लोग कोच को ही बोगी समझते हैं और वो उसे ही बोगी बोलते भी हैं मगर ऐसा नहीं है। कोच और बोगी, दोनों अलग-अलग होता है। कोच के बारे में तो आपको बता दिया। आइए अब बोगी के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि ट्रेन की बोगी उसके पहियों के नीचे लगने वाले ढांचे को बोलते हैं। बोगी के ऊपर रेल के कोच टिके होते हैं और एक कोच में 2 बोगी लगी होती है। आपको बता दें कि एक बोगी में 4 या फिर 6 पहिए लगे होते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आठवां अजूबा कहीं यही तो नहीं, वायरल Video देख आप भी हंसने लगेंगे

दो दोस्तों की मस्ती पड़ी दोनों पर भारी, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।