हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक ऐसी कई चीजें देखता है या फिर ऐसे कई चीजों के बारे में सुनता है, जिसके बारे में उसे पहले से जानकारी नहीं होती है और उसके बारे में जानकर उसकी नॉलेज बढ़ती है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा। कभी रील स्क्रॉल करते हुए कोई ऐसा शब्द सुनते होंगे जो आप नहीं जानते होंगे तो वहीं कभी दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए कुछ नया और अलग पता चलता है। हम भी आपके लिए ऐसे ही मजेदार चीजें लेकर आते हैं और उसके बारे में बताते हैं। आज भी आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
Valet पार्किंग के बारे में सुना है?
आप सभी को पार्किंग के बारे में तो पता ही होगा मगर क्या आपने कभी वैलेट पार्किंग के बारे में सुना है? शायद आपने कभी किसी मूवी में या फिर किसी वीडियो में सुना होगा मगर शायद ही इसके बारे में जानते होंगे। आपको बता दें कि वैलेट पार्किंग एक प्रीमियम सेवा है। इसमें आपको अपनी गाड़ी खुद पार्क नहीं करनी होती है। इसके लिए एक कर्मचारी मौजूद रहता है। आप अपनी गाड़ी से उतरकर उसे अपनी गाड़ी की चाभी देते हैं और वो आपकी गाड़ी को पार्क कर देता है।
नॉर्मल पार्किंग से अलग कैसे?
आपको बताते हैं कि वैलेट पार्किंग एक नॉर्मल पार्किंग से अलग कैसे होता है। नॉर्मल पार्किंग में आपको अपनी गाड़ी खुद पार्क करनी होती है, आपको इसके लिए खाली जगह भी खोजना पड़ता है और काम होने के बाद फिर से गाड़ी को लाने भी खुद जाना होता है। कई बार खाली स्लॉट नहीं मिलने से इंसान का समय भी बहुत लगता है मगर वैलेट पार्किंग में इन सभी चीजों से राहत मिलती है। वैलेट पार्किंग में एक अटेंडेंट आपकी गाड़ी पार्क करता और लेकर आता है तो आपको इन सभी चीजों का झंझट नहीं होता है। आइए अब आपको यह भी बता देते हैं कि यह वैलेट पार्किंग कहां मिलती है। यह सेवा आपको अकसर बड़े होटल और रेस्तरां या फिर किसी अच्छे बैंक्वेट हॉल में देखने को मिलता है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेन के डिब्बों पर तिरछी लाइनें क्यों बनी होती हैं? आप भी नहीं जानते होंगे जवाब