1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्तों की नाक अकसर गीली क्यों रहती है? डॉग लवर्स भी नहीं जानते होंगे जवाब

कुत्तों की नाक अकसर गीली क्यों रहती है? डॉग लवर्स भी नहीं जानते होंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 06:23 pm IST

आप अगर कुत्तों को पसंद करते हैं और खुद को एक डॉग लवर कहते हैं तो फिर क्या आप यह जानते हैं कि कुत्तों की नाक हमेशा गीली क्यों रहती है? चलिए कोई बात नहीं, हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

इस दुनिया में तमाम तरह के जानवर पाए जाते हैं और सभी की अपनी-अपनी खासियत होती है लेकिन जब भी कोई पूछता है कि सबसे वफादार जानवर कौन सा है तो लगभग हर कोई कुत्ते का ही नाम लेगा। हम बचपन से यही पढ़ते और सुनते आए हैं कि कुत्ता काफी वफादार होता है और शायद यही कारण है कि कई सारे लगो घरों में कुत्ते को पालते भी हैं। वहीं कई सारे लोग आवारा कुत्तों का भी ख्याल रखते हैं। आपके घर में भी शायद कुत्ता होगा और नहीं होगा तो भी आपके इलाके में कुत्ते को होंगे ही। तो क्या आपने कभी कुत्ते को गौर से देखा है?

कुत्ते की नाक गीली रहती है

आपने अगर कभी कुत्ते को घर में पाला है या फिर आवारा कुत्तों को ही गौर से देखा है तो फिर क्या आपने कभी उनके नाक पर गौर किया है? अगर आपने ऐसा किया है तो फिर आप जानते होंगे कि कुत्तों की जो नाक होती है वो अकसर गीली रहती है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है या फिर जानने की कोशिश की है कि कुत्ते की नाक अकसर गीली क्यों रहती है? इसके पीछे क्या कारण होता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कुत्ते की नाक गीली क्यों रहती है?

आइए आपको बताते हैं कि कुत्तों की नाक अकसर गीली क्यों रहती है। इसके पीछे कुछ कारण हैं। आपको बता दें कि कुत्तों की नाक बेहतर तरीके से सूंघने के लिए गीली रहती है। दरअसल नाक के गीला रहने से कुत्ते गंध के अणुओं यानी Scent Particles बेहतर ढंग से सोखते हैं और गंध को बेहतर तरीके से महसूस कर पाते हैं। इसके अलावा एक अन्य कारण शरीर के तापमान को नियंत्रित करना भी है। दरअसल कुत्ते नाक से नमी का वाष्पीकरण यानी एवापोरेशन कुत्तों के शरीर के टेम्परेचर को बैलेंस करता है। इसके अलावा एक कारण कुत्तों का अपनी नाक को बार-बार चाटना भी है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में ऐसी अनोखी व्यवस्था आज तक नहीं देखी होगी, Video देखते ही उड़ जाएंगे होश

दहेज में नहीं मिली गाड़ी को शादी से भागा दूल्हा, बारातियों ने किया पीछा, अब Video हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।