सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा ही देता है जो उन्हें हैरान कर देता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। आमतौर पर हंसी-मजाक के वीडियो ज्यादा दिखते हैं लेकिन उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो भी दिख जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला भी आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी जिसने सिर पर पगड़ी पहनी हुई है और खेतों से होते हुए अकेले ही चले जा रहा है। वहीं कुछ लोग उसके पीछे-पीछे जाते भी नजर आ रहे हैं। आइए आपको मामला बताते हैं। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि दूल्हे ने स्कॉर्पियो की मांग रखी थी मगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हा शादी से भाग गया और बारातियों ने उसका पीछा किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कई सारे लोगों ने इसे अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @1no_aalsi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह मामला कहां का है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बारातियों ने खाना खाया या नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- दहेज क्यों नहीं दिया गया, मेरा मतलब बात तय होने के बाद गिफ्ट नहीं दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पकड़ लिया होगा तो बढ़िया है वरना दूल्हा और बाराती सब पीटे होंगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की ने बॉयफ्रेंड को धोखा देते रंगे हाथों पकड़ा, फिर बीच सड़क हुआ ड्रामा, देखें Video
नाली में गिरी महिला की मदद करने गई दूसरी महिला और हो गया खेला, Video देखिए तो सही