सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी लोगों ने कल्पना तक नहीं की होती है और ऐसे ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। जो लोग हर रोज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो जानते ही होंगे कि हर दिन कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। कभी हंसी-मजाक का वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिलता है तो कभी लड़ाई और अतरंगी हरकत के वीडियो दिख जाते हैं। कभी छोटे बच्चों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जो लगभग हर किसी को हैरान कर देता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो देखने के बाद कई सारे लोग उससे खुद को रिलेट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दुल्हन पूरी तरह से तैयार होने के बाद कार में बैठी हुई है और कार में बैठकर उसने कुछ ऐसा किया जो शायद ही आपने अब तक किसी दुल्हन को करते हुए देखा होगा। दरअसल वो लड़की कार में बैठे हुए नौकरी के लिए अप्लाई कर रही है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता है कि कोई दिक्कत हो गई है जिसकी वजह से ये गाड़ी में बैठी है और ये नौकरी के लिए अप्लाई कर रही है। आप भी वह वायरल वीडियो देखिए।
यहां देखें वायरल Video
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanchi_shivam_twoheartsonesoul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार 900 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर उसे खुद से रिलेट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो मैं हूं। दूसरे यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा- कहीं ये हम तो नहीं? एक अन्य यूजर ने लिखा- तो ये मैं हूं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: युवती का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बैठ मचाया बवाल; पुलिस से की नोक-झोंक
आंटी जी का थोड़ा सा खाना देख होश उड़ जाएंगे आपके, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट