1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: युवती का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बैठ मचाया बवाल; पुलिस से की नोक-झोंक

VIDEO: युवती का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बैठ मचाया बवाल; पुलिस से की नोक-झोंक

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 25, 2026 07:39 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 07:40 am IST

Kanpur Traffic Jam Protest: कानपुर में तब हंगामा मच गया जब एक युवती ने बाजार में जमकर बवाल किया। वह बीच सड़क पर बैठ गई और ट्रैफिक को बाधित कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kanpur Bilhaur woman protest video- India TV Hindi
कानपुर के बिल्हौर में युवती ने बीच बाजार हंगामा किया। Image Source : REPORTERS INPUT

Bilhaur Woman Protest Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिल्हौर कस्बे की मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। युवती के इस हंगामे के चलते कस्बे की मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहा और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ​हैरानी की बात यह रही कि प्रदर्शन कर रही युवती लगातार अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करती रही। जब स्थानीय मीडिया ने उससे बात करने का प्रयास किया, तो वह कैमरे से बचती नजर आई।

सड़क के बीचों-बीच बैठ जाम किया रास्ता

बता दें कि ये मामला बिल्हौर कस्बे का है, जहां अचानक एक युवती सड़क के बीचों-बीच बैठ गई और रास्ता जाम कर दिया। युवती का आरोप है कि कस्बे के ही एक रसूखदार और नामी व्यक्ति ने उसके साथ हजारों रुपयों की ठगी की है। रुपयों के लेन-देन के इस विवाद में युवती इतनी आक्रोशित थी कि उसने पुलिस की एक न सुनी।

घंटों तक बाधित रहा ट्रैफिक

युवती के अड़ियल रुख के कारण लगभग दो घंटे तक मेन रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ​मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सड़क से हटने को तैयार नहीं थी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय वकीलों और पुलिस ने मिलकर बीच-बचाव किया। युवती को ठोस आश्वासन दिया गया कि उसके डूबे हुए पैसे जल्द वापस दिलाए जाएंगे।

ठगी को लेकर टूटा युवती के सब्र का बांध

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला काफी समय से चल रहा था, लेकिन आज युवती के सब्र का बांध टूट गया। हालांकि, जिस नामी व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगा है, उसकी तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर यह लेनदेन किस सिलसिले में था।

फिलहाल, पुलिस और वकीलों के आश्वासन के बाद युवती सड़क से हट गई है और यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाकई यह ठगी का मामला है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- आंटी जी का थोड़ा सा खाना देख होश उड़ जाएंगे आपके, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।