1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर, दुल्हन भी पहुंच गई थाने, कहा-'यहीं फेरे करा दो'

शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर, दुल्हन भी पहुंच गई थाने, कहा-'यहीं फेरे करा दो'

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 13, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 05:23 pm IST

गैंगस्टर की दुल्हन ने कहा कि थोड़े समय के लिए दूल्हे को छोड़ दिया जाए या पुलिस कस्टडी में ही फेरे करा दिए जाएं। गैंगस्टर आकाश उर्फ भूरा की शादी बुधवार को सीमा से होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने मंडप से दूल्हे को उठा लिया।

Police Accused- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक गैंगस्टर को शादी के मंडप से उठा लिया तो दुल्हन भी थाने पहुंच गई। यहां वह पुलिसकर्मियों से शादी की रस्म पूरी करने की गुहार लगाती रही। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो। नहीं तो यहीं कस्टडी में ही फेरे करा दो। हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी। कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली। 

इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार दोपहर को होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। 

आरोपियों ने पुजारी को किडनैप किया था

आरोपियों ने मिलकर एक पुजारी को किडनैप किया था। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए मिलने के बाद ही उसे छोड़ा था। बाकी 7 लाख रुपए 5 किस्तों में देने की बात तय की गई थी।पुलिस ने अब तक आकाश और उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। संजीव नगर में रहने वाले 26 वर्षीय पीड़ित पुजारी युवक की दोस्ती आकाश भूरा गिरोह से जुड़े आकाश उपाध्याय से थी।

पुजारी से 8 लाख रुपये मांगे थे

पीड़ित के अनुसार, 10 मार्च 2025 को आकाश उपाध्याय ने उसे जैन नगर स्थित अपने कमरे पर बुलाया और कहा कि उसकी एक परिचित युवती को लालघाटी से पिक कर कमरे तक छोड़ दे। युवक बताए अनुसार युवती को लेकर कमरे पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद आकाश वहां से चला गया। थोड़ी ही देर में आकाश अपने कुछ साथियों के साथ वापस कमरे पर आया और आते ही युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर युवती से रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसे धमकाया और कहा कि अगर बचना है तो 8 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद आरोपी युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर बाजपेयी नगर स्थित एक मल्टी में ले गए, जहां तौफीक के फ्लैट में उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। 

50 हजार रुपये लेकर पीड़ित को छोड़ा

आरोपियों ने युवक से उसके भाई को फोन करवाया और उसे छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही बाकी साढ़े सात लाख रुपए पांच किश्तों में देने का दबाव बनाया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो युवती को थाने भेजकर रेप का केस दर्ज करा देंगे। 50 हजार रुपए लेने के बाद आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद 11 मार्च को पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई

पुलिस ने शादी कराने से मना किया

गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंची दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहती रही की साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी। घर में मेहमान मौजूद हैं। हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं। मेरे माता पिता की इज्जत का क्या होगा, लेकिन टीआई केजी शुक्ला ने नियम कानून का हवाला देते हुए शादी कराने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें-

1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आए पैसे, CM मोहन यादव ने जारी की 34वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

'गट्टे की सब्जी' खाने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को किया 'बदनाम', 36 रंगरूट वापस राजस्थान भेजे गए

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।