1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आए पैसे, CM मोहन यादव ने जारी की 34वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आए पैसे, CM मोहन यादव ने जारी की 34वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

 Published : Mar 13, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 05:17 pm IST

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं क‍िस्‍त के रूप में 1.25 करोड़ मह‍िलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेज द‍िए हैं। आप अपने मोबाइल पर मैसेज या खाता चेक कर सकते हैं। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्‍टेटस चेक कर लें।

cm mohan yadav- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मोहन यादव। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के लिए आज का दिन बेहस खास रहा। आज उनके बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा आज ट्रांसफर कर द‍िया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में  सिंगल क्लिक के माध्यम से  1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। 

फोन से ऐसे चेक करें स्‍टेटस

आप अपने मोबाइल पर मैसेज या खाता चेक कर सकते हैं। अगर अभी तक पैसे नहीं आए है तो पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्‍टेटस चेक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहां ‘फाइनल लिस्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें ओटीपी डालते ही स्क्रीन पर आपका नाम दिख जाएगा।
  • इस तरीके से आप आसानी से पता कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में  सिंगल क्लिक के माध्यम से  1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54  विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।''

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना

बता दें कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। पहले इस योजना के तहत 1000 रुपये म‍िलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर द‍िया गया। प‍िछले साल नवंबर से मह‍िलाओं को 1500 रुपये म‍िलने शुरू हो गए हैं। जून 2023 से अब तक, मार्च 2026 तक मासिक वित्तीय सहायता की 33 किस्तें लाभार्थियों के खातों में नियमित रूप से ट्रांसफर की जा चुकी हैं। 34वीं किस्त आज हस्तांतरित की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।