MP NEWS
-
मां के सामने बोरवेल में गिरा बच्चा, 70 फीट गहराई पर फंसा, परिवार की अटकी सांसें; रेस्क्यू जारी
राजस्थान से परिवार के साथ उज्जैन आया 3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। मां ने उसे वहां जाते हुए देखा था, लेकिन वह जब तक कुछ करती, तब तक बच्चा बोरवेल में गिर चुका था। प्रशासन की रेस्क्यू टीमें पहुंचकर उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं।
मध्य-प्रदेश | Apr 10, 2026, 07:25 AM IST -
एक साल के बच्चे ने निगली 3 इंच की जिंदा मछली, गले में फंसी; घर में एक्वेरियम साफ करने के दौरान हादसा
दुर्लभ घटनाक्रम में इंदौर में एक साल के बच्चे ने करीब 3 इंच लंबी जिंदा मछली निगल ली। गले में फंसने के कारण जोर से फड़फड़ा रही थी, इससे बच्चे के गले में घाव हो गया था।
मध्य-प्रदेश | Apr 09, 2026, 02:21 PM IST -
कोर्ट के आदेश पर कब्र से बाहर आया मुर्दा, एक साल बाद शव का पोस्टमार्टम, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1 साल पहले दफन किए गए गयासुद्दीन कुरैशी के शव को खोदकर कब्र से बाहर निकाला गया है। एमपी हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार, पुलिस और परिवार की मौजूदगी में ये काम किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Apr 08, 2026, 10:36 PM IST -
मध्य प्रदेश: नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या की, 9 साल की बेटी के सामने किया हमला, फिर हुआ फरार
नशे में इंसान अपनी सुध-बुध कैसे खो देता है, उसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है। रीवा में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है।
मध्य-प्रदेश | Apr 08, 2026, 10:12 PM IST -
मौत का LIVE Video: मां काली के वेश में नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, अचानक लड़खड़ाकर गिरा और थम गई सांसें
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जवारे विसर्जन के कार्यक्रम में मां काली बने युवक की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल पल भर में बदल गया।
मध्य-प्रदेश | Apr 01, 2026, 08:49 AM IST -
एमपी: बेटी से रिश्ता तोड़ने वाले शख्स से मां ने लिया बदला, गुंडा हायर करके उसके भाई की कार में लगवाई आग
मध्य प्रदेश के इंदौर एक मां ने अपनी बेटी का बदला लेने के लिए गुंडा हायर किया और उससे एक युवक की कार में आग लगवा दी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मध्य-प्रदेश | Mar 31, 2026, 07:09 AM IST -
आज वाराणसी में होगा एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026, व्यापार, पर्यटन और ओडीओपी को मिलेगा नया मंच
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मध्य व्यापार, शिल्प, ओडीओपी उत्पाद, पर्यटन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मध्य-प्रदेश | Mar 31, 2026, 06:47 AM IST -
शादी के 2 साल बाद ससुराल से लापता हुई दुल्हन, लाखों का सोना-चांदी और कैश भी गायब, पति और सास परेशान
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक महिला अचानक अपनी ससुराल से गायब हो गई और साथ ही जेवर और कैश भी गायब हो गया। ऐसे में महिला के प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
मध्य-प्रदेश | Mar 30, 2026, 01:58 PM IST -
उज्जैन और शिवपुरी को अगले 2 साल में मिलेंगे नए एयरपोर्ट, CM यादव का ऐलान
सीएम यादव ने कहा कि अगले दो साल के भीतर उज्जैन और शिवपुरी में नए हवाई अड्डों का निर्माण कार्य पूरा होते ही राज्य में एयरपोर्ट की तादाद बढ़कर 10 पर हो जाएगी।
मध्य-प्रदेश | Mar 29, 2026, 03:11 PM IST -
'राहुल' निकला अब्दुल, शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक की दरिंदगी, अब पहुंचा जेल
राहुल बनकर अब्दुल फराज खान ने युवती को हवस का शिकार बनाया। शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से युवती से दरिंदगी करता रहा।
मध्य-प्रदेश | Mar 29, 2026, 11:38 AM IST -
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन यादव, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 8-8 लाख की आर्थिक मदद
सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने आत्मीयता के साथ ढांढ़स बंधाते हुए कहा, ''आप सभी धैर्य और साहस बनाए रखें, प्रदेश सरकार संकट में आपके साथ खड़ी है।''
मध्य-प्रदेश | Mar 27, 2026, 10:02 PM IST -
छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, CM के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत
छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस की पिक-अप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई।
मध्य-प्रदेश | Mar 26, 2026, 10:01 PM IST -
इंदौर में बाप-बेटे ने सोसाइटी वासियों पर चढ़ाई कार, महिला IT इंजीनियर की मौत; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
इंदौर की एक सोसाइटी में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में बाप-बेटे ने कार से एक महिला इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 13 मार्च को ही वह दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थी।
मध्य-प्रदेश | Mar 26, 2026, 09:19 PM IST -
मध्य प्रदेश के लोगों को लगा महंगाई का 'करंट', बिजली हुई महंगी, 1 अप्रैल से नए रेट लागू होंगे
मध्य प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ गए हैं। बिजली कंपनियों ने 4.80% बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। अगले महीने से बढ़ा हुआ रेट लागू होगा।
मध्य-प्रदेश | Mar 26, 2026, 08:31 PM IST -
Viral Video: पति की बाइक छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी के शरीर में आई माता, पुलिस ने बिना चालान के लौटा दी चाबी
वायरल वीडियो में एक महिला नाचते झूमते नजर आ रही है और आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद पुलिस स्टाफ ने कुछ पैसे भी चढ़ाए और बाद में गाड़ी की चाबी देकर माता रानी को जाने को कहा।
वायरल न्यूज | Mar 24, 2026, 08:08 PM IST -
लड्डू गोपाल की चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, बोली- 'मां की निशानी है, ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दूंगी'
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरी का एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के लड्डू गोपाल को किसी ने चोरी कर लिया। महिला मामले की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गई।
मध्य-प्रदेश | Mar 19, 2026, 08:05 PM IST -
नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प; पढ़िए मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का ब्लॉग
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले नवसंवत्सर को लेकर कहा, भारतीय नववर्ष का आयोजन हमें प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है। मुझे विश्वास है कि नव संवत्सर मध्यप्रदेश की प्रगति, समृद्धि और नई उपलब्धियों का वर्ष सिद्ध होगा।
मध्य-प्रदेश | Mar 18, 2026, 08:57 PM IST -
1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आए पैसे, CM मोहन यादव ने जारी की 34वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेज दिए हैं। आप अपने मोबाइल पर मैसेज या खाता चेक कर सकते हैं। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर लें।
मध्य-प्रदेश | Mar 13, 2026, 05:17 PM IST -
IAS अधिकारी के फार्महाउस में जुआ खेल रहे 18 गिरफ्तार, कई पुलिस अफसर भी हुए सस्पेंड
मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला IAS अधिकारी वंदना वैद्य के फार्महाउस पर पुलिस छापे में 18 लोग जुआ खेलते पकड़े गए और 13.68 लाख रुपये कैश बरामद हुआ। मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए हैं। IAS अधिकारी ने अवैध घुसपैठ और आपराधिक गतिविधियों की अलग से जांच की मांग की है।
मध्य-प्रदेश | Mar 12, 2026, 08:15 AM IST -
'वो तुम्हें छोड़ देगा', दुल्हन को आया कॉल, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि मंडप में ही टूट गई शादी
सात फेरे लेने के बाद विदाई की दहलीज पर खड़ी दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन को इस बात का पता चल गया कि दूल्हे का एक डेढ़ साल से दूसरी महिला से लव अफेयर है।
मध्य-प्रदेश | Mar 11, 2026, 07:00 PM IST
- « Prev
- Next »