1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बीड़ी जलइले' गाने पर ब्राज़ीलियन दुल्हन की सहेलियों ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, देखकर यूजर्स बोले- 'ये सॉन्ग वहां कैसे पहुंचा?'

'बीड़ी जलइले' गाने पर ब्राज़ीलियन दुल्हन की सहेलियों ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, देखकर यूजर्स बोले- 'ये सॉन्ग वहां कैसे पहुंचा?'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 18, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 04:11 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद भारतीय दर्शकों ने वीडियो की काफी तारीफ की है।

Wedding Dance Video, Wedding Celebration Video, Aaj Ka Viral Video, viral video, viral news - India TV Hindi
डांस करती दुल्हन की सहेलियां। Image Source : IG/@YOURBRAZILIANDREAM

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब्राजील की एक दुल्हन की सहेलियों ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'बीड़ी जलइले' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। यूजर्स हैरान हैं कि यह भारतीय गाना ब्राजील तक कैसे पहुंचा और वहां इतना पॉपुलर क्यों है। वीडियो में छह ब्राजीलियन लड़कियां रंग-बिरंगे लहंगे पहने नजर आ रही हैं, जो हाई-एनर्जी डांस कर रही हैं और बिपाशा बसु द्वारा लोकप्रिय किए गए सिग्नेचर हुक स्टेप को परफेक्टली दोहरा रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yourbraziliandream नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन की सहेलियाँ रंग-बिरंगे लहंगों में नज़र आ रही हैं। भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए उनकी खूब प्रशंसा हुई। कैपेलारी ने वीडियो के साथ लिखा, "एक भारतीय गाना ऐसा है जिसे हर ब्राज़ीलियाई जानता है।" वीडियो के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, "हमने अपने दोस्तों की शादी में 'कैमिन्हो दास इंडियास' गाने पर डांस किया।" वीडियो में लड़कियां पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं- हाथों की मुद्राएं, कमर घुमाना और स्टेप्स बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में। उन्होंने भारतीय ट्रेडिशनल अटायर में परफॉर्म करके क्रॉस-कल्चरल फ्यूजन का शानदार उदाहरण पेश किया। 

ब्राज़ील में क्यों फेमस है ये गाना 

दावा किया जाता है कि, इस गाने की ब्राजील में लोकप्रियता की वजह 2009 में ब्राजीलियन टेलीनोवेला 'कामिन्हो दास इंडियास' (Caminho das Índias) है, जिसे भारत में 'भारत की राह' के नाम से भी जाना जाता था। यह शो ब्राजील में बहुत हिट हुआ था और इसमें भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड गाने और डांस को खूब दिखाया गया। 'बीड़ी जलइले' इस शो में फीचर हुआ, जिसके कारण यह गाना ब्राजीलियंस के बीच नॉस्टैल्जिक और पॉपुलर हो गया। कई ब्राजीलियंस आज भी इसे याद करते हैं और शादियों या पार्टियों में इस्तेमाल करते हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

दुल्हन की सहेलियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने पूछा, "यह गाना ब्राजील कैसे पहुंचा? हमें इसकी कहानी सुननी चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भारत एक खूबसूरत देश है, इसलिए बॉलीवुड गानों पर नाचना बनता है।" तीसरे ने लिखा कि, "सिर्फ बॉलीवुड में ही इतना विशाल और खूबसूरत संगीत का भंडार मौजूद है और यह गाना ब्राजील में इतना लोकप्रिय है।"  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।