1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम ​सुनकर दिमाग घूम जाएगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम ​सुनकर दिमाग घूम जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 15, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 01:37 pm IST

Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने कई भारतीय रेलवे से जुड़े कई तरह के अनोखे और रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, क्या आपको भारत के उस रेलवे स्टेशन का नाम पता है जहां पर 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है।

4 language announcement station, ajab gajab railway station, 4 language railway station, quiz, gk qu- India TV Hindi
रेलवे स्टेशन। Image Source : FREEPIK

Railway Interesting Facts: भारतीय रेलवे सभी स्टेशनों को आधुनिक त​कनीक से जोड़ कर उन्हें उन्नत बनाने के काम में निरंतर जुटा हुआ है। इस दिशा में अब तक सैकड़ों स्टेशनों का जाीर्णोद्धार किया किया जा चुका है। यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुकूल कई तरह स्टेशन पर विविध सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे रेलवे स्टेशनों का नाम जब यकायक प्रकाश में आता है तो उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। इससे इतर कई रेलवे स्टेशन तो अपनी खूबियों (लंबाई, चौड़ाई, बड़े-छोटे और अटपटे नाम इत्यादि) को लेकर दुनिया भर में फेमस हैं। आपको पता होगा कि, भारत के कई रेलवे स्टेशन दुनिया भर में काफी मशहूर हैं जिनकी तारीफ करते हुए ​अक्सर कई विदेशी भी दिख जाते हैंं इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं जहां पर 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है। क्या आपको पता है कि, भारत में वो कौन सा रेलवे स्टेशन है जहां पर 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट की जाती है। 

भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन 

गौरतलब है कि, भारत के कई रेलवे स्टेशन अपनी किसी न किसी खूबी को लेकर दुनिया में फेमस है। इन अनोखे रेलवे स्टेशनों के नामों के बारे में इस प्रकार समझा जा सकता है : 

  • सबसे लंबा रेलवे स्टेशन : हुबली जंक्शन (श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी जी रेलवे स्टेशन), कर्नाटक 
  • सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन (2,258 मीटर) : घूम, पश्चिम बंगाल 
  • 28 अक्षरों वाला रेलवे स्टेशन : वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा, आंध्र प्रदेश
  • प्लेटफॉर्म के बीच गाड़ी गुजारने की सुविधा देने वाला स्टेशन :  हावड़ा जंक्शन, पश्चिम बंगाल 
  • वीज़ा की अनिवार्यता वाला रेलवे स्टेशन : अटारी, अमृतसर
  • महिला संचालित रेलवे स्टेशन : लखनऊ सिटी स्टेशन, उत्तर प्रदेश
  • अधिकतम प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन : हावड़ा जंक्शन, पश्चिम बंगाल 

किस स्टेशन पर 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है 

य​दि आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि, भारत में एक ऐसा अनोखा रेलव स्टेशन है जहां पर हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी यानी 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है। इस रेलवे स्टेशन का नाम 'नवापुर रेलवे स्टेशन' है।  

4 language announcement station, ajab gajab railway station, 4 language railway station, quiz, gk qu
Image Source : INDIANRAILINFO नवापुर रेलवे स्टेशन।

नवापुर रेलवे स्टेशन की खासियत

प​श्चिमी रेलवे के अंतर्गत आने वाले नवापुर रेलवे स्टेशन की कई खासियतें हैं। नवापुर रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी विशेषता तो ये है कि, यह 2 राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात के बीच बंटा हुआ है। खास बात तो ये है कि यहां स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रखी कुर्सी भी आधी महाराष्ट्र में और आधी गुजरात में है यानी 2 हिस्सों में विभाजित है। गौरतलब है कि नवापुर रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्य यानी महाराष्ट्र और गुजरात के कानून लागू होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे
 

ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली यूज करने पर कितने साल की सजा होगी, जानिए रेलवे का नियम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।