Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें

ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें

Written By: Shaswat Gupta Published : Mar 18, 2026 03:54 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 03:54 pm IST

Railway Facts: सोशल मीडिया पर आपने ट्रेनों से जुड़े कई अनोखे और रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। ट्रेनों के रोचक तथ्यों की सीरीज में आज हम आपको बताएंगे कि, ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है ?

Washroom WC Board, WC Board at Washroom, Washroom WC Board, WC Full Form, Water Closet, Toilet, Rest- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/FREEPIK (CIRCLE IMAGE) ट्रेन के टॉयलेट के बाहर ​लिखा WC.

Railway Facts : जब भी आप ट्रेन से सफर करते होंगे तो आपको कई ऐसी चीजें दिखाई देती होंगी और देखने में दुर्लभ और नायाब होती हैं। ऐसी चीजों को देखने के बाद मन में एक प्रश्न जरूर उठता है कि आखिर ऐसी चीजें किस उद्देश्य से लगाई गई हैं। फिर चाहे वो ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रखे ब्लैक बॉक्स हों या ट्रेन की छत पर लगे गोल ढक्कन, ऐसी ही अनेक चीजें आपको ट्रेन यात्रा के दौरान आसानी से दिख जाती होंगी। मगर, क्या आपने कभी ट्रेन के टॉयलेट पर गौर किया है ? दरअसल, भारत में कई ऐसी प्रीमियम ट्रेनें हैं जिनके टॉयलेट के बाहर गेट पर और अंदर फ्लश बटन के पास WC लिखा होता है। ये WC आपको बोर्ड पर लिखा या डिजिटल मी​टर पर रनिंग फॉर्मेट में लिखा हुआ दिखाई देगा। लेकिन ये क्यों लिखा होता है और इसका क्या मतलब है आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। 

WC क्या होता है

गौरतलब है कि, WC का फुल फॉर्म वाटर क्लोसेट (Water Closet) होता है। ये प्राय: फ्लश सिस्टम वाले टॉयलेट या वॉशरूम के लिए प्रयुक्त होता है। दरअसल, ये शॉर्ट फॉर्म दुनिया के सामने प्रतिपादित हुआ जब 19वीं सदी में फ्लश वाले टॉयलेट विकसित हो रहे थे। उस दौर में WC यानी वाटर क्लोसेट (Water Closet) उस बंद और निजी जगह के लिए प्रयुक्त होता है जहां फ्लश सिस्टम की व्यवस्था हो। 

ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है

जब आप भारत की प्रीमियम ट्रेनों की यात्रा करेंगे तो आपको दिखेगा कि उन ट्रेनों के टॉयलेट के गेट या उसके आसपास WC लिखा होता है। इतना ही नहीं, ट्रेन के अंदर भी आपको नियम दिग्दर्शिका के आसपास WC लिखा हुआ मिल जाएगा।

Washroom WC Board, WC Board at Washroom, Washroom WC Board, WC Full Form, Water Closet, Toilet, Rest
Image Source : INDIA TV ट्रेन के टॉयलेट के बाहर और अंदर लिखा WC.

दरअसल, इन जगहों पर WC भारतीय और विदेशी समेत यात्रा कर रहे सभी पैसेंजर्स को शौचालय की पहचान करने में सहूलियत प्रदान करना है। ट्रेनों के अलावा आपको WC रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, कॉम्प्लेक्स समेत कई जगहों के टॉयलेट के बाहर लिखा हुआ मिल जाएगा। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बेटियों ने मम्मी-डैडी को गिफ्ट में दी नई कार, रिएक्शन देख यूजर्स बोले- 'इस मुस्कान के आगे सब कुछ फेल'

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 4 भाषाओं में अनाउंसमेंट होती है; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement