Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो बेटियों ने अपने मम्मी-पापा को सरप्राइज के रूप में एक ब्रैंड न्यू कार गिफ्ट की है। यह भावुक पल परिवार के प्यार और आभार की मिसाल बन गया है, जिसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि बेटियां अपने माता-पिता की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घर के बाहर ले जाती हैं। जैसे ही पट्टी खोली जाती है, सामने एक शानदार नई कार खड़ी नजर आती है। माता-पिता पहले तो हैरान रह जाते हैं, फिर भावुक होकर बेटियों को गले लगा लेते हैं। मां की आंखों में खुशी के आंसू और पिता का चेहरा खुशी से चमक उठता है। पूरा परिवार मिलकर कार के चारों ओर नाचता-गाता नजर आता है और यह पल कैमरे में कैद हो जाता है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को varshhaa.n नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में माता-पिता को आंखों पर पट्टी बांधकर उनके घर के ड्राइववे में लाया जाता है। जब पट्टी हटाई गई, तो उनके सामने एक बिल्कुल नई कार खड़ी थी, जिसे देखकर वे तुरंत भावुक हो गए और एक-दूसरे को गले लगा लिया। शुरुआती हैरानी के बाद, परिवार के सभी सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए और हंसी-खुशी और तालियों के बीच कार से पर्दा हटाया। अपने कैप्शन में वर्षा ने बताया कि यह उपहार उनके माता-पिता के जीवन भर के समर्थन के लिए एक "छोटा सा धन्यवाद" था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 'हमें कभी यह नहीं कहा गया कि "तुम नहीं कर सकते"
हमें बस इतना कहा गया कि "जाओ उड़ान भरो" इसलिए, यह कार जीवन भर की सुरक्षा, समर्थन और विश्वास के लिए एक छोटा सा धन्यवाद है। आखिरकार हम सिर्फ चार लोग हैं।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद इस कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'इतनी अनमोल और अर्थपूर्ण बेटियां पाकर माता-पिता बहुत भाग्यशाली हैं। भगवान आपको सदा आशीर्वाद दें।' दूसरे ने कहा कि, 'उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश बहुत अच्छे से की है; कृतज्ञता का यही अर्थ है।' तीसरे ने कहा कि, 'ऐसे पल अनमोल होते हैं; कोई भी रकम इस भावना की बराबरी नहीं कर सकती।' चौथे ने कहा कि, 'वह जीवन में सफल इसलिए नहीं हैं क्योंकि उनकी बेटियां उन्हें कार के रूप में सरप्राइज गिफ्ट देती हैं... बल्कि इसलिए कि उनकी बेटियों का पालन-पोषण किस मूल्य प्रणाली के साथ हुआ है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'माता-पिता अपने द्वारा किए गए सभी कार्यों के बाद इस तरह की खुशी के हकदार हैं।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है गोल क्यों नहीं, बड़ी दिलचस्प है वजह; नहीं जानते हैं तो जान लें
तरोई और नेनुआ में क्या अंतर है, शाकाहारी लोग हमेशा होते हैं कन्फ्यूज; नहीं जानते हैं तो जान लें