1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बॉयफ्रेंड को धोखा देते रंगे हाथों पकड़ा, फिर बीच सड़क हुआ ड्रामा, देखें Video

लड़की ने बॉयफ्रेंड को धोखा देते रंगे हाथों पकड़ा, फिर बीच सड़क हुआ ड्रामा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 04:08 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कभी कहीं ड्रामा होते हुए दिखता है, लोग लड़ते दिखते हैं, कोई पब्लिक प्लेस पर कोई अजीब या अश्लील हरकत करते दिखता है तो लोग तुरंत ही अपना फोन निकालते हैं और उसे रिकॉर्ड करना शुरू कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर यह सब खूब वायरल होता है और लोगों को यह देखने में मजा भी खूब आता है। आइए आपको अब यह बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 10 सेकंड का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और लड़की उसके हाथ पकड़े हुए उस पर जोर-जोर से चिल्ला रही है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आते हैं। वीडियो के अंत में क्या हुआ, वह कुछ समझ में नहीं आया मगर वीडियो के साथ दावा किया गया है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके बाद यह ड्रामा हुआ और लोगों ने उसे रिकॉर्ड कर लिया। अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमारी छोरियां छोरों से कम हैं के। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की ने धो दिया पकड़ कर। तीसरे यूजर ने लिखा- उसका शरीर, उसकी मर्जी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आखिर में टूट गई बेचारी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नाली में गिरी महिला की मदद करने गई दूसरी महिला और हो गया खेला, Video देखिए तो सही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।