सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हंसी-मजाक के वीडियो सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं और लोग इसी कारण सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं ताकि खुद की बोरियत को दूर कर सकें और चेहरे पर हंसी ला सके। मगर उसी सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के अलावा यूनिक चीजों के भी वीडियो खूब देखने को मिलते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा क्योंकि वीडियो में एक यूनिक घर दिख रहा है। आइए उशके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गजब का घर नजर आता है। वीडियो में दिखने वाले घर का डिजाइन बहुत अलग है। उस घर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जैसे घर सीमेंट से नहीं बल्कि अलग-अलग बॉक्स से बना हो और हवा के कारण या फिर किसी अन्य कारण से वो बिखर गया हो। घर के कमरे टेढ़े हैं और मेन गेट का भी डिजाइन टेढ़ा है। अब किस शख्स ने इस घर को ऐसे डिजाइन किया और बनाने वाले की क्या हालत हुई होगी, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ajay_udangudi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घर अंदर से दिखाओ प्लीज। दूसरे यूजर ने लिखा- जिन्हें OCD है, उनके लिए यह खतरनाक है। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्डिंग नहीं ब्लॉक गेम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या घर बनाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: नेशनल हाईवे बना जंग का मैदान! तीन सांडों में जमकर हुई उठा-पटक, रुक गया ट्रैफिक
चचा ने तो हद ही कर दिया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी