सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई पहले से नहीं बता सकता है। हर स्क्रोल के साथ सोशल मीडिया पर कुछ अलग और नया देखने को मिलता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लोग एक बार आ जाते हैं तो फिर उसे छोड़ नहीं पाते हैं क्योंकि यहां हर बार कुछ अलग ही नजर आता है और इसके अलावा सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें जुगाड़, ड्रामा, डांस आदी कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी और एक महिला, दोनों एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पटरी का सहारा ले रहे हैं। वो पटरी पर चलते हुए उन्हें पार करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते हैं। आदमी प्लेटफॉर्म पर बिना किसी मदद के चढ़ जाता मगर महिला मदद के लिए हाथ बढ़ाती है। वो उस आदमी के लिए ही हाथ बढ़ाती है जिसके साथ वो आ रही थी मगर तभी प्लेटफॉर्म से जाते एक चचा उसका हाथ पकड़कर खींच लेते हैं। इसी को लेकर बहस होती है और वीडियो वायरल हो गया मगर वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pretty_sarlin नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह चचा, मौज कर दी। तीसरे यूजर ने लिखा- चाचा दिलदार हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी ने तो एकदम से जज्बात ही बदल दिए, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी
इस आदमी ने दुकान पर किया ऐसा काम कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video देखिए तो सही