1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हेलमेट का ऐसा इस्तेमाल तो पहली बार दिखा है, Video हो रहा है खूब वायरल

हेलमेट का ऐसा इस्तेमाल तो पहली बार दिखा है, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 04:25 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको पसंद जरूर आएगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई सारे कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KALESHIKUDI

आज के दौर में सोशल मीडिया बहुत ही आम बात हो गई है। लगभग सभी लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है और आप भी सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि उसी सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल भी होता है जिसमें जुगाड़, ड्रामा, लड़ाई, स्टंट, डांस आदी देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बहुत बड़ा नहीं है और बताने को भी बहुत कुछ नहीं लेकिन जो भी है, वो बहुत प्यारा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी छोटे बच्चे के साथ मेला गया है और उसे सही से मेला दिखाने और सुरक्षित रखने के लिए उसने हेलमेट का इस्तेमाल किया। उसने बच्चे को हेलमेट में बैठाया है और उसे ऊपर उठा दिया जिससे बच्चा भीड़ से भी अलग हो गया और उसे सब सही से दिख भी रहा है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने इसे अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'वासुदेव के साथ श्री कृष्ण।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे सबसे अच्छे से दिख रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- क्यूट लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सही था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये बिल्कुल अलग ही लेवल का बच्चा है, Video का अंत आपको कर देगा हैरान

क्या आपने कभी देखे हैं ऐसे कस्टमाइज्ड जूते, Video ने खींचा लोगों का ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।