सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे अनोखे कंटेंट आपकी फीड पर भी आते होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा क्या है जिसके कारण वो वायरल हुआ।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सीढ़ी से नीचे उतरती है और देखती है कि छोटा सा बच्चा अपने भाई के बारे में बोल रहा है, 'मेरा भाई मुझसे बहुत प्यार करता है।' यह सुनकर और उसे देखकर वो पूछती है कि ये क्या लिख रहा है और इस पर जवाब देते हुए बच्चा बोलता है, 'मासी कोचिंग वाली मैम ने कहा था कि भाई पर निबंध लिखना था।' इसके बाद असली ट्विस्ट पता चलता है जब वो लड़की बोलती है, 'अबे तो भाई के ऊपर थोड़ी न लिखते हैं' और वीडियो में दिखता है कि बड़ा भाई जमीन पर लेटा है और बच्चा उसी के शरीर पर निबंध लिख रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
मजाकिया अंदाज में बनाया गया यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Tea_M19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ अलग ही समझ लिया भाई ने तो। दूसरे यूजर ने लिखा- यह किसका बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के ऊपर लिखना था तो ये वही कर रहा है, गलती तो स्कूल वालों की है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-
पटरी के किनारे क्यों लगे होते हैं ऐसे बॉक्स? देखा होगा मगर नहीं जानते होंगे कारण