1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को उनके ही खेल में हरा दिया, वायरल Video देख मजा आ जाएगा आपको

दीदी को उनके ही खेल में हरा दिया, वायरल Video देख मजा आ जाएगा आपको

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 07, 2026 11:59 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 11:59 am IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BANSHIRAMBHAGWANDASS

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। हर किसी के पास फोन मिल जाएगा और उस फोन में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको यह भी पता होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हुए भी देखने को मिल जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो अधिकतर लोगों का ध्यान खींच लेता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा और लंबे समय तक याद भी रहेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हर किसी को यह पता है कि दुकान पर सामान लेने के समय महिलाएं मोल-भाव करती हैं। आदमी भी मोल-भाव करते हैं मगर उनसे अच्छा मोल-भाव महिलाएं कर लेती हैं और अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इसी थीम पर बना हुआ है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की दुकान में सामान लेने पहुंची है और दुकान वाला पूछता है कि मैडम मोल-भाव करना है कि एक रेट बताऊं और इस पर लड़की बोलती है कि वो मोल-भाव करेगी क्योंकि वो मोल-भाव में एक्सपर्ट है। इसके बाद दुकान वाला 'चलो शुरू करते हैं' बोलकर शुरू करता है और अपनी तरफ से उस सामान का रेट 1500 बोलता है। इस पर लड़की 500 बोलती है और तुरंत ही दुकान वाला मान जाता है और पैक करने को बोल देता है। लड़की हैरान हो जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर banshirambhagwandass नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। मजाकिया अंदाज में बना वीडियो लोगों को खूब पसंद आया और कई सारे लोगों न हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक इंच जमीन के लिए शुरू हुई बहस और Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

मोरिंगा की सब्जी तो खाते ही होंगे मगर क्या कभी ऐसे खाया है? अमीरों का तरीका हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।