आज के दौर में हर किसी के पास में फोन है और उस फोन का लोग इस्तेमाल भी खूब करते हैं। लोगों को जब भी कुछ ऐसा होते हुए दिख जाता है जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी या फिर बहुत ही कमाल का पल होता है तो लोग तुरंत ही उसे अपने फोन के कैमरे में कैद करने लगते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसा करते ही होंगे और वहां ऐसे एक से बढ़कर एक वीडियो देखते भी होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही अच्छा है। वो वीडियो आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पुणे के एक यूनिवर्सिटी का है। वीडियो में दिख रहा है कि उस यूनिवर्सिटी में फेस्ट चल रहा है और उसका नाम 'दृष्टि 2026' है। अब इस फेस्ट में एक प्रोफेसर ने अपना जलवा बिखेरा और जलवा इस कदर बिखेरा कि वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो स्टेज पर जाकर 'महबूबा-महबूबा' गाना गा रहे हैं और ऐसा गाना गाया है कि शब्दों में बताना मुश्किल है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो लाइक किए बिना नहीं रह पाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nupurmaheshwari7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 53 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'श्री बालाजी विश्वविद्यालय, पुणे के कॉलेज प्रोफेसर दृष्टि 2026 में एक कॉलेज कार्यक्रम में गीत गाते हुए।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं यह बार बार सुनना चाहती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई साहब क्या आवाज है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे प्रोफेसर कह रहे हैं कि यह AI है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या गजब की परफॉर्मेंस है, मैं अभी भी यही सोच रहा हूं कि जो लोग वहां बैठकर यह देख रहे होंगे, कितने लकी हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-