आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर जाएगा जिसमें एक बड़ी आबादी आपको सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए देखने को मिल जाएगी। वैसे रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कुछ लोग ऐसी हरकतें कि उसे देखने के बाद दूसरे लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं और यह सोचने लगते हैं कि लोग इतनी बेवकूफी कैसे कर सकते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देख लिए होंगे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
इसने बेवकूफी की हद कर दी पार
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स की ऐसी बेवकूफी दिखी जो आपने पहले नहीं देखी होगी। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा अपनी स्कॉर्पियो को लेकर पेट्रोल पंप पर आया हुआ है और वहां पानी से नहीं बल्कि डीजल से अपनी गाड़ी को धो रहा है। वो गाड़ी को इतने आराम से धो रहा है जैसे डीजल फ्री में मिलता है या फिर ये पानी से भी सस्ता मिल जाता है। रील बनाने के लिए इसने यह सब कुछ किया और जब वीडियो वायरल हुआ तो उसे वीडियो बनाना भारी पड़ गया। उसके साथ क्या हुआ यह जानने से पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वह वीडियो
आपको बता दें कि यह मामला सिरोही का है जहां पालड़ी एम स्थित एक पेट्रोल पंप पर शख्स ने यह वीडियो बनाया। गाड़ी को डीजल से धोते शख्स का नाम महिपाल सिंह है और उसका वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस तक मामला पहुंचा। ऐसा वीडियो बनाने के चक्कर में पुलिस ने उस शख्स को और वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वीडियो 4 दिन पुराना है।
(विक्रम सिंह करनौत की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
इन लड़कों की कमेंट्री का Video नहीं देखा तो क्या ही देखा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल