1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोरिंगा की सब्जी तो खाते ही होंगे मगर क्या कभी ऐसे खाया है? अमीरों का तरीका हुआ वायरल

मोरिंगा की सब्जी तो खाते ही होंगे मगर क्या कभी ऐसे खाया है? अमीरों का तरीका हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 06, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 06:49 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाएं और आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी कुछ न कुछ रिएक्ट जरूर करेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JATINTWEETS_

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां कोई एक बार आ जाता है तो फिर उसे आसानी से छोड़ नहीं पता है क्योंकि वहां तरह-तरह के ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो किसी ने सोचा तक नहीं होता है और ऐसे ही वीडियो लोगों को हैरान करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने सोचा भी नहीं होगा और देखा भी नहीं होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

आप सभी ने मोरिंगा तो कभी न कभी खाया ही होगा। कई सारे लोग इसे काफी पसंद करते हैं और बड़े ही चाव के साथ कहते हैं। मोरिंगा को कई जगह सहजन भी कह जाता है। चलिए अब वायरल वीडियो पर आते हैं। आप अगर यह सब्जी खाते हैं तो सीधे चबाकर या फिर दांतों में फंसाकर खींचकर खाते होंगे लेकिन वायरल वीडियो में अलग तरीका देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी इसे चम्मच और कांटा चम्मच की मदद से खा रहा है। वो पहले इन्हें बीच में से काटता और फिर चम्मच से उसे कलेक्ट करके खाता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे खानदान में मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने किसी को चम्मच और कांटे से सहजन खाते हुए देखा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पहली बार देख रहा ये। दूसरे यूजर ने लिखा- अमीर के चाचा है न। तीसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफी का स्तर।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मनाली आए पर्टयक ने सड़क पर फैलाई गंदगी, SDM ने मौके पर ही लगा दी क्लास; जेब में कूड़ा भरकर ले गया सैलानी; VIDEO वायरल

ये ट्रेन है या फिर कोई सब्जी मंडी, पहली बार दिखा ऐसा अनोखा नजारा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।