Viral Video: देशभर से तमाम सैलानी मनाली में बर्फबारी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। हालांकि सैलानियों के द्वारा पहाड़ों पर गंदगी फैलानी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला मनाली से सामने आया है। यहां कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पंजाब से आए एक सैलानी के द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंक दिया गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एसडीएम ने बीच सड़क पर ही सैलानी को रोक लिया और उसकी जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान सैलानी माफी मांगता नजर आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पिज्जा खाने के बाद सड़क पर फेंक दिया कूड़ा
वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि बाहरी राज्यों से मनाली आने वाले सैलानियों को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। अगर कोई इस तरह से कचरा फैलता है, तो उसे जुर्माने के साथ-साथ अच्छी तरह से प्रशासन द्वारा सैलानी को नसीहत भी दी जानी चाहिए। ताकि वह दोबारा से इस तरह की हरकत ना कर सके। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के एक सैलानी के द्वारा पिज्जा खाने के बाद उसका डिब्बा गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया गया। इस दौरान मनाली के एसडीएम गुरजीत सिंह चीमा भी वहीं मौजूद थे।
एसडीएम ने पर्यटक को लगाई फटकार
एसडीएम ने सैलानी को कचरा उठाने को कहा और उसे कूड़ेदान में डालने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम ने सैलानी को हिदायत देते हुए कहा कि अगर वह दोबारा इस तरह की हरकत करता है तो उसे पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल मिलाई जाएगी। गौर रहे कि इन दिनों मनाली में सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है और सैलानी कई बार कचरे को पर्यटन स्थलों पर ही फेंक देते हैं। इससे मनाली की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। ऐसे में एसडीएम मनाली की कार्रवाई से आने वाले समय में सैलानियों के इस तरह की हरकत पर भी रोक लगेगी। (इनपुट- कपिल ठाकुर)
यह भी पढ़ें-
बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने ढोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न, Video हो रहा है वायरल