सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब आप कुछ देर स्क्रोल नहीं करते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है और ये लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर न्यूज से लेकर फनी वीडियो तक और उसके अलावा लोगों के अतरंगी अनुभव, सब कुछ देखने को मिलता है और यह सब आपकी फीड पर भी आते होंगे। इसके अलावा जो वायरल हो जाता है, वो तो आप भी सोशल मीडिया पर देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी छत पर लेटा हुआ है और एक बंदर वहां आकर उससे चिपक कर सोया हुआ है। बंदर ने उसे बहुत ही प्यार से पकड़ा हुआ है और बड़े चैन की नींद सो रहा है। अब जिसने वीडियो बनाया उसने कहा, 'भाई जल्द से जल्द रेस्क्यू टीम को भेजो और इस बंदर को लेकर जाओ। मैं सो रहा था और ये बंदर आ गया है, ये देखो।' वो आदमी वीडियो में कई बार रेस्क्यू टीम को बुलाने की बात करता है और बोलता है कि उसे डर है कि कहीं बंदर उसे काट न ले।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक आदमी छत पर सो रहा था और एक बंदर आया और उसके बगल में सो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों न रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अपनी मां समझ कर उसके साथ सो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डर लग रहा है बहुत ज्यादा लेकिन वीडियो बनाना ज्यादा जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- आप किसी भी जानवर से प्यार करोगे तो सामने से भी ऐसा ही प्यार मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
11.4 करोड़ का नेटवर्थ फिर भी CA से मांगा डिस्काउंट, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन