1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जिस वाटर टैंक का पानी पी रहे थे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और उनकी फैमिली, उसमें मृत मिले 3 बंदर, सड़ चुके थे शव

जिस वाटर टैंक का पानी पी रहे थे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और उनकी फैमिली, उसमें मृत मिले 3 बंदर, सड़ चुके थे शव

 Published : Apr 02, 2026 10:06 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 10:06 am IST

नूंह के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में दूषित पानी की सप्लाई का ऐसा मामला सामने आया है, जिसको लेकर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। कॉलेज की 3 रिहायशी बिल्डिंगों में पानी की सप्लाई के लिए बनाई गई टंकी में तीन मृत बंदर पाए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज के वाटर...- India TV Hindi
मेडिकल कॉलेज के वाटर टैंक में मृत मिले बंदर। Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के नूंह के शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाली और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां रेजिडेंशियल डॉक्टर एरिया की एक बिल्डिंग की छत पर रखी पानी की टंकी में 3 मृत बंदर पाए गए। यही टैंक उन पाइपलाइनों से जुड़ा था, जिनसे रेजिडेंशियल परिसर की 3 इमारतों में पानी की सप्लाई की जाती थी। इसका पता चलते ही बिल्डिंग में रहने वाले डॉक्टर और उनकी फैमिली हैरान रह गए।

डॉक्टर और उनकी फैमिली इसी पाने का कर रहे थे इस्तेमाल

इस घटना ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इसी पानी का उपयोग डॉक्टर और उनके परिवारजन रोजमर्रा के कामों में कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय तक टंकी में बंदरों के शव पड़े रहने से पानी दूषित हो सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद टंकी की सफाई और पानी की सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई। स्थानीय लोगों और डॉक्टरों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि पूरे पानी सप्लाई सिस्टम की जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

सामने आया वीडियो-

यह घटना न केवल लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सार्वजनिक संस्थानों में नियमित निगरानी और स्वच्छता बनाए रखना कितना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

(रिपोर्ट- अनिल मोहनिया)

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में ऑनर किलिंग, बहन की लव मैरिज से नाराज युवक ने जीजा को गंडासे से मार डाला, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

VIDEO: टंकी पर चढ़े युवक पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, 100 फीट ऊंचाई पर अटकी सांसें; देखें फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।