1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 10 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर मेष-मकर समेत 5 राशियों का चमक सकता है करियर, धन लाभ के भी योग, पढ़ें आज का राशिफल

10 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर मेष-मकर समेत 5 राशियों का चमक सकता है करियर, धन लाभ के भी योग, पढ़ें आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Laveena Sharma
 Published : Oct 10, 2026 06:19 am IST,  Updated : Oct 10, 2026 06:19 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। जब भी अमावस्या शनिवार में पड़ती है तो वह शनि अमावस्या के नाम से जानी जाती है। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार यह अमावस्या कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाली है।

aaj ka rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज सर्वपितृ अमावस्या है। अमावस्या तिथि आज रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज स्नान-दान, श्राद्ध आदि की शनिश्चरी अमावस्या है। ऐसे में आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। रात 10 बजकर 3 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 43 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है। पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि

आपका दिन सुखद रहेगा। आज आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको आपके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग: सफेद 
  • शुभ अंक: 9

वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु किन्ही कारणों से थोड़ी समस्या हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 5

मिथुन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।   

  • शुभ रंग: स्लेटी 
  • शुभ अंक: 9

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

  • शुभ रंग: आडू 
  • शुभ अंक: 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे।   

  • शुभ रंग: नारंगी 
  • शुभ अंक: 9

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे कि धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मनपसंद कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

  • शुभ रंग: मजेंटा 
  • शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज उच्च वर्ग के लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा। आज अपने पार्टनर को मनपसंद शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी बार-बार प्रयत्न क्यों रुक जाते हैं, आप इस बात का अवलोकन करेंगे। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।   

  • शुभ रंग: नीला 
  • शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आपके भाई लोग जाने-अनजाने आपसे हुई गलतियों को समझेंगे।

  • शुभ रंग: स्लेटी 
  • शुभ अंक: 9

धनु राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फोन पर लंबी बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

  • शुभ रंग: नारंगी 
  • शुभ अंक: 4

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। ऑफिस में फोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इस राशि के हृदय रोग से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग: सफेद 
  • शुभ अंक: 5

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझनें आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसंद चीज लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।

  • शुभ रंग: पीला 
  • शुभ अंक: 4

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का कोई रिजल्ट आ सकता है, रिजल्ट आपके पक्ष में होगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मांगेंगे।

  • शुभ रंग: मैरून 
  • शुभ अंक: 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

10 अक्टूबर को शनि अमावस्या पर सूर्य-चंद्र की युति: इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी, जानें बचाव के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।