हर इंसान पैसे के लिए ही काम करता है और चाहता कि जहां से उसके पैसे बच जाए, वो बचा ले। यह एक कॉमन माइंसेट है जो आम आदमी के साथ ही साथ अमीरों का भी होता है। आम आदमी कम पैसों के लिए मोल-भाव करता है तो वहीं अमीर लोगों का मोल-भाव एक बड़े अमाउंट के लिए होता है। मगर अभी एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के आप यह सोच बदल जाएगी कि अमीर लोग सिर्फ बड़े अमाउंट के लिए ही मोल-भाव करते हैं या फिर डिस्काउंट मांगते हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे पोस्ट में क्या देखने को मिला।
वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?
हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं वो नितिन कौशिक ने किया है। उसमें लिखा है, 'एक HNI (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल) अपनी नेट वर्थ का सर्टिफिकेशन लेने के लिए मेरे पास आए। उन्हें यह सर्टिफिकेशन अपनी ब्रोकरेज कंपनी (Upstox) में जमा करना था। उनकी नेट वर्थ 11.4 करोड़ रुपये निकली। मैंने अपनी फीस 1 लाख रुपये बताई। उन्होंने थोड़ी छूट (discount) मांगी और खुशी-खुशी 85,000 रुपये का भुगतान कर दिया। जी हां, ऐसे क्लाइंट्स भी होते हैं।' अब उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि एक क्लाइंट जिसके पास करोड़ों का नेटवर्थ है मगर फिर भी उसने डिस्काउंट मांगा और इसी कारण पोस्ट वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Finance_Bareek नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 96 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सुनकर अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बस यह जानना चाहता हूं कि वो मारवाड़ी, पंजाबी या गुजराती, क्या है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई मोल भाव को सभी के रग में है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन
ये देखो खतरों का खिलाड़ी मिल गया, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप