1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 06, 2026 11:55 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 11:55 am IST

कल चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मैच हुआ जिसमें RCB ने जीत दर्ज कर ली। वहीं आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। आइए आपको विस्तार से सब बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

कल शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुई। इस मैच में RCB ने 250 रन बनाकर CSK को 251 का टारगेट दिया मगर चेन्नई इस टारगेट को पूरा नहीं कर पाई और RCB 43 रनों से मैच जीत गई। उसके बाद सोशल मीडिया पर मैच खत्म होते ही अलग-अलग वीडियो और पोस्ट देखने को मिल गए। RCB के जीतते ही उसके फैंस CSK के फैंस से मजे लेने लगे। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया और फिर आपको यह बताएंगे कि उस वीडियो पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि स्टेडियम में एक लड़का बैठा है जो चेन्नई टीम का फैन है। वहीं उसके बगल में बेंगलुरु टीम की फैन थी। अब वीडियो में दिखता है कि RCB के फैंस बहुत ही खुश हैं और अपनी टीम का नाम चिल्ला रहे हैं। वहीं लड़की जो CSK फैन के बगल में थी, वो खड़ी होकर उसकी तरफ देखकर जोर-जोर से हूटिंग कर रही है। वहीं वो लड़का हाथों से इशारा करता है कि ठीक है, बैठ जाओ। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह गलत है, और मजे लो। दूसरे यूजर ने लिखा- अब कोई राइवलरी नहीं बची, पहले और 10वें नंबर के बीच कोई राइवलरी नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये RCB वाले पिछले 2 साल से पगला गए हैं। चौथे यूजर ने लिखा- इसी कारण लोग RCB को हारते देखना पसंद करते हैं, उनके पागल फैन।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो खतरों का खिलाड़ी मिल गया, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।