इंसान जब भी बोर होता है या फिर अपने काम से फ्री हो जाता है तो उसे टाइम पार करने के लिए या फिर मनोरंजन के लिए कुछ तो चाहिए और आज के समय में उस कुछ की जगह सोशल मीडिया ने ले लिया है। हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हुए मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें ट्रेन के अंदर खचाखच भीड़ नजर आई होगी मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो ज्यादा हैरान करेगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के डिब्बे में इतनी भीड़ ही कि लोग गेट पर भी लटके हुए हैं लेकिन वीडियो इस कारण वायरल नहीं हो रहा है। वीडियो एक शख्स के कारण वायरल हो रहा जो दो डिब्बों के बीच में खड़ा है और वहां खड़े-खड़े खैनी मसल रहा है। ट्रेन प्लेटफॉर्म से चालू हो गई है और वो आराम से वहां खड़े नजर आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prajapat204 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'डिब्बों के बीच में खैनी मसल रहा है, गलती से गिर गया तो खुद भी मसला जाएगा।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब शौकीन लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अपना बिहारी भाई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई अब रहमान डकैत का भी कॉपी दिख गया, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए
Washing Machine का ऐसा इस्तेमाल कोई भारतीय महिला ही कर सकती है, Video देखिए