1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु की सड़क पर शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार से किया खतरनाक स्टंट, Viral Video के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बेंगलुरु की सड़क पर शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार से किया खतरनाक स्टंट, Viral Video के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 22, 2026 10:19 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 10:19 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार से खतरनाक स्टंट किया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

Stunt Video Viral, Lamborghini car stunt video, Aaj Ka Viral Video , Stunt Video, Stunt viral video - India TV Hindi
स्टंट का वी​डियो वायरल। Image Source : X/@CITIZENREPRT

Viral Video : बेंगलुरु की एक सड़क पर लेम्बोर्गिनी कार चलाते हुए एक व्यक्ति का खतरनाक ड्राइविंग स्टंट दिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इससे बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है। वीडियो में ड्राइवर को फ्लाईओवर के पास एक सार्वजनिक चौराहे पर लग्जरी सुपरकार को बार-बार गोल-गोल घुमाते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य वाहन वहां से गुजर रहे हैं। यह फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हुई जिसमें कई यूजर्स ने व्यस्त शहरी सड़कों पर इस तरह के व्यवहार से उत्पन्न होने वाले खतरे के बारे में चिंता व्यक्त की। 

एक्स पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @CitizenReprt नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें दावा किया गया था कि पंजीकरण संख्या KA 05 NR 0009 वाली लेम्बोर्गिनी को आसपास अन्य वाहनों की मौजूदगी के बावजूद चौराहे पर बार-बार गोल-गोल घूमते हुए देखा गया था। इस पोस्ट में बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस और शहर की पुलिस को भी टैग किया गया है, जिसमें अधिकारियों से घटना की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, बेंगलुरु पुलिस ने घटना की पुष्टि की और कानूनी कार्रवाई शुरू होने की जानकारी दी। पुलिस ने एक पोस्ट में बताया कि क्यूबॉन पार्क ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, 'इस घटना के संबंध में क्यूबॉन पार्क ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह बेहद खतरनाक है। सार्वजनिक सड़कें ऐसे स्टंट के लिए नहीं बनी हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'लक्जरी कार मालिकों को लगता है कि वे कुछ भी करके बच सकते हैं, लेकिन नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए।' तीसरे ने लिखा कि, 'कड़ी सजा जरूरी है ताकि लोग शहर की सड़कों को रेसिंग ट्रैक की तरह इस्तेमाल करना बंद कर दें।' एक और ने लिखा कि, 'अच्छा हुआ कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उम्मीद है कि वे सख्त कार्रवाई करेंगे।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'बेंगलुरु में पहले से ही यातायात की स्थिति खराब है। इस तरह के स्टंट इसे और भी बदतर बना देते हैं।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है, माइलेज सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जानते हैं तो जान लें
 

बाथरूम और वॉशरूम में क्या अंतर होता है, सुनकर कन्फ्यूज हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।