1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है, माइलेज सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जानते हैं तो जान लें

ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है, माइलेज सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जानते हैं तो जान लें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 21, 2026 10:55 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 10:55 am IST

Railway Facts : सोशल मीडिया पर आपने ट्रेनों से जुड़े कई तरह के रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर आज हम आपको बताएंगे कि, ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है ?

how much diesel in train fuel tank, how much diesel need train fuel tank, Indian train fuel tank cap- India TV Hindi
भारतीय ट्रेन। Image Source : FREEPIK

Railway Facts : भारत में आपने जब-जब ट्रेन से यात्रा की होगी तो कई ऐसी चीजों को देखा होगा जिनका अस्तित्व में होना काफी चौंकाने वाला होता है। फिर चाहे वो प्लेटफॉर्म पर लगे पीले बोर्ड हों या वहां रखे ब्लैक बॉक्स। ये समझ लीजिए कि, रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक पर रखी हर अजीब दिखने वाली चीज किसी न किसी उद्देश्य से वहां रखी होती है। वहीं, ट्रेन के इंटीरियर की बात करें तो वहां भी कई तरह के अनोखे चिह्न आपको सोच में डाल देते होंगे जिनके बारे में काफी कम लोगों को पता होता है। कभी-कभी ट्रेन में सफर करते लोगों को ट्रेन के फ्यूल पर चर्चा करते हुए भी सुना जा सकता है। इतनी सारी विविधताओं से ओत-प्रोत भारतीय ट्रेन और रेलवे के रोचक तथ्यों के बारे में लोग बड़ी ही जिज्ञास रखते हैं। हालांकि, रेलवे के रोचक तथ्यों की सीरीज में आज हम आपको बताएंगे कि ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है ? 

भारतीय रेलवे का कुशल संचालन 

भारतीय रेलवे एक दिन में हजारों ट्रेनों का कुशल संचालन करता है जो कि अपने आप में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। रेलवे के रिकॉर्ड केवल यहीं त​क सीमित नहीं हैं बल्कि, भारतीय रेलवे के नाम कई और​ रिकॉर्ड्स भी हैं। मसलन, सबसे तेज ​विद्युतीकरण करने का और ट्रेन-प्लेटफॉर्म्स के अपग्रेडेशन का आदि। बता दें कि, भारतीय रेलवे ने हाल ही में वंदे भारत स्लीपर का शुभारंभ करने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार किया है। ट्रैक अपग्रेडेशन और  LHB कोच उत्पादन में वृद्धि भी भारतीय रेलवे की हालिया उपलब्धियों में शामिल हैं।  

ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है  

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, ट्रेन के फ्यूल टैंक में ईंधन की मात्रा उसके लोकोमोटिव यानी इंजन के मॉडल पर निर्भर करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में कई तरह के लोकोमोटिव इंजन प्रयुक्त होते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @Railwayjasoos नामक हैंडल से शेयर किए गए वायरल वीडियो में ट्रेन की टंकी में डीजल की मात्रा के बारे में बताया गया है। इस पोस्ट में शख्स ट्रेन की ट्रंकी के पास खड़ा है और ट्रेन में डीजल भरे जाने वाले वॉल्व को दिखा रहा है। इसमें वो बताता है कि ट्रेन का डीजल टैंक लगभग 10x10 का है। इसके बाद वो ट्रेन के फ्यूल टैंक के पास लगे से स्केल पर लिखे आंकड़ों को दिखाता है और बताता है कि, ट्रेन की टंकी में 6100 लीटर डीजल आ सकता है। 

ट्रेन के फ्यूल टैंक के बारे में जानें 

हमने आपको बताया कि, ट्रेन के फ्यूल टैंक में ईंधन की मात्रा उसके लोकोमोटिव मॉडल पर निर्भर करती है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक,जो पुराने लोकोमोटिव इंजन हैं उनमें करीब 5 हजार लीटर, पैसेंजर/शताब्दी/राजधानी ट्रेन में 6100 लीटर और मालगाड़ी में करीब 6 हजार लीटर फ्यूल आता है। 

ट्रेन का माइलेज कितना होता है 

ट्रेन के माइलेज की बात करें तो ये समझ लें कि, एक बार टैंक फुल करने पर ट्रेन कई सौ किलोमीटर से लेकर 1000 से ज्यादा किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। ट्रेन का ये माइलेज लोड, ढलान, स्पीड आदि पर निर्भर करता है। आसान भाषा में कहें तो एक पैसेंजर ट्रेन को 1 किमी चलने में 4-6 ​लीटर डीजल की आवश्यकता होती है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है, क्यों इतना महंगा बिकता है; यहां जानिए सब कुछ

सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; LPG समझने की गलती न करें 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।