1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब लहंगा पहनकर स्विट्जरलैंड में स्नोबोर्डिंग करने लगी भारतीय महिला, जज्बा देख तारीफ कर रहे यूजर्स

जब लहंगा पहनकर स्विट्जरलैंड में स्नोबोर्डिंग करने लगी भारतीय महिला, जज्बा देख तारीफ कर रहे यूजर्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 07, 2026 11:12 am IST,  Updated : Oct 07, 2026 11:12 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय महिला को स्नोबोर्डिंग करते देखा जा सकता है।

Indian woman snowboarding video, Indian woman in Switzerland, viral video, aaj ka viral video- India TV Hindi
स्नोबोर्डिंग करती भारतीय महिला। Image Source : IG/@URSK8KID

पारंपरिक भारतीय परिधान और एडवेंचर स्पोर्ट्स का अनोखा मेल एक बार फिर चर्चा में है। मुंबई की स्नोबोर्डर उर्मिला पाबले ने स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध माउंट टिटलिस पर माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बैंगनी रंग का लहंगा पहनकर स्नोबोर्डिंग की। बिना जैकेट के इस साहसिक प्रयास के दौरान वे ‘बाल-बाल बचीं’ और ठंड से बुरी तरह ठिठक गईं, लेकिन इसे अपने जीवन का सबसे बेहतरीन अनुभव बताया। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक दिन में 25 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ursk8kid नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उर्मिला पाबले एक अनुभवी स्नोबोर्डर और स्केटबोर्डर हैं। उन्होंने 2025 के खेलो इंडिया विंटर गेम्स में महिला स्नोबोर्डिंग स्लैलम में कांस्य पदक भी जीता है। हाल ही में वे स्विट्जरलैंड के माउंट टिटलिस गए। आमतौर पर बर्फीली ढलानों पर लोग थर्मल गियर, भारी जैकेट और सुरक्षा उपकरण पहनते हैं, लेकिन उर्मिला ने पारंपरिक बैंगनी लहंगा चुना। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सूर्यास्त के समय यह रन करने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। वीडियो में उर्मिला लहंगा पहने बर्फीली ढलान पर फिसलती नजर आती हैं। कम विजिबिलिटी के बावजूद उनका नियंत्रण और साहस देखने लायक है।  

माइनस 5 डिग्री में बिना जैकेट किया एडवेंचर 

उर्मिला ने पोस्ट में लिखा, “हम टिटलिस की चोटी पर शाम 4 बजे से सूर्यास्त यानी करीब 8 बजे तक माइनस 5 डिग्री में ठिठुरते रहे, सिर्फ एक सूर्यास्त रन के लिए। लिफ्ट बंद हो चुके थे, पिस्ट पर ग्रोमिंग हो रही थी और हम निगरानी में थे क्योंकि नीचे जाना अनुमति नहीं था।” शाम के समय जब सुरक्षाकर्मी और स्नोकैट ऑपरेटर गश्त लगा रहे थे, तब उन्हें छिप-छिपकर यह स्टंट करना पड़ा। खराब रोशनी, बादलों के बीच अंधेरे जैसी स्थिति और बर्फीली ढलानों के बीच यह सफर बेहद जोखिम भरा था। उन्होंने आगे बताया, “मुझे भारतीय पोशाक में, बिना जैकेट के रन करना पड़ा। सच में बादलों के बीच अंधे में स्नोबोर्डिंग करनी पड़ी। एक पल कुछ दिख नहीं रहा था और 10 सेकंड बाद बादलों से निकलकर सबसे शानदार सूर्यास्त का नजारा दिखा।” अनुभव को याद करते हुए उन्होंने मजाकिया लेकिन ईमानदार अंदाज में लिखा, “बाल-बाल बचीं, लगभग पकड़ी गईं, ठंड से जम गईं, लेकिन यह जीवन का सबसे अद्भुत रोमांच था।”   

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाखों व्यूज मिले और कमेंट सेक्शन प्रशंसा से भर गया। अभिनेत्री लिसा हेडन ने लिखा, “आप वाकई अद्भुत हैं।” कई यूजर्स ने सवाल किया कि इतनी ठंड में लहंगा पहनकर कैसे ठिठुरे नहीं। कुछ ने उनकी हिम्मत और स्किल की तारीफ की तो कुछ ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। 

एक यूजर ने कहा कि, “मैंने हाल ही में जितने भी लोगों को देखा है, उनमें से यह सबसे शानदार है।”

दूसरे ने कहा “यह लड़की वहां की हवा से भी ज़्यादा कूल है।” 

एक और ने कहा कि, “आपने इस ड्रेस को पहनकर कैसे जीवित रहीं और आपको ठंड भी नहीं लगी?” 

गौरतलब है कि, इससे पहले चंद्रताल में 62 साल के फ्रांसीसी शख्स को साइकिल से घूमते देखा गया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें   - 

'भारत में एडवेंचर कभी न करें..' पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे का Video देख बोले यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।