1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत में जुगाड़ की कमी नहीं! डिब्बी से बने पोर्टेबल सॉकेट को देख हर कोई हैरान; Video हो रहा वायरल

भारत में जुगाड़ की कमी नहीं! डिब्बी से बने पोर्टेबल सॉकेट को देख हर कोई हैरान; Video हो रहा वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 07, 2026 07:06 am IST,  Updated : Oct 07, 2026 07:06 am IST

सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को डिब्बी से पोर्टेबल सॉकेट बनाते देखा गया है।

desi jugaad, desi jugaad video, desi jugaad viral video, viral video, aaj ka viral video- India TV Hindi
डिब्बी से बना डाला पोर्टेबल सॉकेट। Image Source : IG/@SWATI_NAUTIYAL_22

भारत में जुगाड़ की कला लंबे समय से मशहूर है। बेकार पड़े सामान से काम की चीज बना लेना यहां की खासियत मानी जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही दिलचस्प जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक बेटी ने अपने पापा की कलाकारी को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक साधारण डिब्बी से पोर्टेबल मल्टी सॉकेट बना दिया है। बेटी ने कैप्शन में लिखा, “इंडिया में ऐसे ही जुगाड़ होते हैं।” यह ट्रेंड दिखाता है कि भारतीय मानसिकता में समस्या का समाधान खुद निकालने की आदत अभी भी जिंदा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @swati_nautiyal_22 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में स्वाति अपने पापा से पूछती हैं, “आपने ये क्या बना दिया है?” उनके हाथ में एक छोटी सी प्लास्टिक डिब्बी होती है, जो अब असल में बिजली का सॉकेट बन चुकी है। पापा जवाब देते हैं, “ये मल्टी सॉकेट है।” वे बताते हैं कि इसे सफर के लिए बनाया गया है। ऐसी जगहों के लिए जहां आसानी से बिजली के सॉकेट नहीं मिलते। वीडियो में पापा डिब्बी में प्लग लगाकर दिखाते हैं कि यह सही से काम कर रहा है। स्वाति मुस्कुराते हुए कहती हैं कि यही तो इंडिया के जुगाड़ हैं। यहां ऐसे ही होता है। देखने वाले आसानी से समझ सकते हैं कि बेकार पड़ी डिब्बी में सॉकेट पॉइंट्स फिट करके पोर्टेबल बोर्ड बना लिया गया है। यह सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान लगता है। 

यूजर्स को भी पसंद आया देसी जुगाड़ 

यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। यूजर्स ऐसे वीडियो देखकर प्रेरित हो रहे हैं। कई यूजर्स ने अपने घर के जुगाड़ भी शेयर किए। किसी ने बोतल से नल बनाया, तो किसी ने पुराने सामान से अन्य उपयोगी चीजें तैयार कीं। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा, “एवरेज पापा ऑन संडे।” यानी रविवार की छुट्टी में पापा लोग यही सब करते हैं। 
किसी ने मजाक में कहा, “मेरे पास तो सॉकेट भी नहीं है।” 
एक यूजर ने लिखा, “कमेंट सेक्शन नहीं, टेक्नोलॉजिया है।” लोग इस सरल लेकिन काम के जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। 

जुगाड़ से चीजें बनाना भारतीयों का शौक 

भारतीय घरों में अक्सर देखा जाता है कि जब जरूरत पड़ती है तो लोग आसपास के सामान से समाधान निकाल लेते हैं और देसी जुगाड़ की तरकीबें अपनाकर नए-नए आविष्कार कर देते हैं। पोर्टेबल सॉकेट बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर बेकार डिब्बी से बनाना न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि रचनात्मकता भी दिखाता है। यह जुगाड़ खासकर यात्रा के दौरान या अस्थायी जरूरत के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।