1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 साल से लगातार सत्ता के 'पावर केंद्र' में PM मोदी, दिल्ली से वडोदरा तक… आज क्या होंगे खास कार्यक्रम?

25 साल से लगातार सत्ता के 'पावर केंद्र' में PM मोदी, दिल्ली से वडोदरा तक… आज क्या होंगे खास कार्यक्रम?

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 07, 2026 06:51 am IST,  Updated : Oct 07, 2026 07:05 am IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसेवक के तौर पर आज 25 साल पूरे कर रहे हैं। बतौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये तीसरा कार्यकाल है। बीजेपी आज देशभर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने जीवन में सरकार के हेड के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2021 को पीएम मोदी का सफर गुजरात के सीएम की शपथ लेने के साथ शुरू हुआ था और आज 7 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के साथ 25 साल पूरे कर रहे हैं। बीजेपी और NDA के सहयोगी दल आज पूरे देश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 

कहां-क्या कार्यक्रम होंगे?

  1. पीएम मोदी आज दिल्ली बीजेपी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली बीजेपी आईजी इंडोर स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम कर रही है।
  2. पीएम मोदी के इस संबोधन के लिए स्टेडियम में 5 हज़ार लोग मौजूद होंगे। पीएम मोदी के संबोधन को देश में अलग-अलग जगहों पर देखा जाएगा।
  3. बीजेपी आज कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा में शिरकत करेंगे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।
  4. गाजियाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे तो प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
  5. पटना में विकसित भारत संकल्प सभा को पीएम मोदी और नितिन नवीन वर्चुअली संबोधित करेंगे।
  6. मुंबई में सीएम देवेन्द्र फडणवीस संकल्प सभा और ‘सेवा ज्योति यात्रा में मौजूद रहेंगे।
  7. गुजरात के वडोदरा में गरबा का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें 60 हजार से ज्यादा YOUTHS एक साथ डांस में पार्टिसिपेट करेंगे। ये एक वल्ड रिकॉर्ड होगा जहां एक साथ इतने लोग गरबा करेंगे।
  8. अहमदाबाद में रिवरफ्रंट से जल कक्ष यात्रा होगी तो वाराणसी से वडनगर कैंपेन को समापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान और भूपेंद्र पटेल मौजूद रहेंगे।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर यूपी के गाजीपुर में सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें तीन दिनों में कुल लगभग 31,274 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। ये शिविर 26, 27 और 28 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ था। 

कैबिनेट ने पारित किया 10 सूत्रीय प्रस्ताव 

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी है। इसमें कहा गया कि यह मात्र एक औपचारिक सम्मान से कहीं ज्यादा राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम के सिद्धांत से निर्देशित प्रधानमंत्री मोदी की असाधारण यात्रा का उत्सव है। प्रस्ताव में उनकी 10 प्रमुख विशेषताओं को गिनाया गया, जो गुजरात और उसके बाद भारत में उनके नेतृत्व को जोड़ने वाले अखंड सूत्र को दिखाता है।

यह भी पढ़ें-

पुतिन और जेलेंस्की के बीच सुलह कराएंगे पीएम मोदी? रूस के बाद यूक्रेन ने पहली बार कही बड़ी बात

पुतिन ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म कराने की कोशिशों को सराहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।