1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में लगा यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर आयोजन

गाजीपुर में लगा यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर आयोजन

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 29, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 01:07 pm IST

यूपी के गाजीपुर में सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ है, जिसमें तीन दिनों में कुल लगभग 31,274 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

गाजीपुर में लगा यूपी...- India TV Hindi
गाजीपुर में लगा यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर Image Source : INDIA TV

गाजीपुर: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर गाजीपुर में यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगा। इस शिविर को नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी ने खास बनाया और तकरीबन 100 डॉक्टरों ने 31 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवा का वितरण किया। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत है, उनका ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने किया था कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था। गाजीपुर स्वास्थ्य शिविर लंका मैदान, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में लगा था। ये शिविर 26, 27 और 28 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ। 

जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी की जनसेवा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान में गुणवत्ता और संख्या की दृष्टि से अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर गाजीपुर में आयोजित हुआ है।

Ghazipur
Image Source : INDIA TVगाजीपुर में लगा यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर

बीजेपी के नेता और टेक्नोक्रैट अभिनव सिन्हा ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बीआईटी मेसरा से पासआउट इंजीनियर अभिनव सिन्हा मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर गाजीपुर के लोगों के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने ही इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया।

शिविर में कहां के डॉक्टर्स शामिल हुए?

शिविर में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। तकरीबन 100 डॉक्टरों का गाजीपुर में जमावड़ा रहा। 

प्रमुख अस्पताल/संस्थानों के विशेषज्ञ

  • AIIMS, नई दिल्ली
  • Jaslok Hospital, मुंबई
  • Apollo Hospitals
  • Heritage Institute of Medical Sciences, वाराणसी
  • Oriana Hospital, वाराणसी

प्रमुख चिकित्सा विभाग

शिविर में कई सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध थीं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • न्यूरोलॉजी
  • कार्डियोलॉजी
  • ऑर्थोपेडिक्स
  • यूरोलॉजी
  • नेफ्रोलॉजी
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग
  • बाल रोग
  • एंडोक्राइनोलॉजी
  • डायबिटीज
  • न्यूरो-स्पाइन

इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की भी व्यवस्था थी।

Ghazipur
Image Source : INDIA TVगाजीपुर में लगा यूपी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर

कितने लोगों को लाभ मिला?

शुरुआती लक्ष्य लगभग 15,000 मरीजों का था। तीन दिनों में कुल लगभग 31,274 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। अंतिम दिन करीब 12,096 लोगों की जांच/चिकित्सकीय सेवा हुई। करीब 410 मरीजों को आगे सर्जरी के लिए रेफर किया गया।

निःशुल्क सर्जरी की व्यवस्था

यह केवल स्वास्थ्य जांच और OPD तक सीमित शिविर नहीं था। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गाज़ीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिन्हित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी कराने की व्यवस्था की गई है। इस चरण में करीब 500 मरीजों की मुफ्त सर्जरी कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए Rotary International का सहयोग भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।